Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Nana Patekar Postmortem Report: हार्ट अटैक से हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बड़ी जानकारी, आखिरी मैसेज की भी चर्चा

नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सामने आए दावों में हार्ट अटैक और दिल की धमनी में खून का थक्का जमने की बात कही गई है।
Nana Patekar Postmortem Report: हार्ट अटैक से हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बड़ी जानकारी, आखिरी मैसेज की भी चर्चा
Nana Patekar

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन और उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने 8 अक्टूबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंपी। रिपोर्ट में दिल की धमनी में खून का थक्का जमने और Blood Flow में रुकावट को मौत की वजह बताया गया है। वहीं, पुलिस जांच से जुड़े विवरण में यह भी दावा किया गया है कि नाना ने सुबह करीब 2:30 बजे एक मित्र को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी।

नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

गोवा के बांबोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज के 3 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के दिल की धमनी में खून का थक्का जम गया था। इससे हृदय तक रक्त पहुंचने में रुकावट पैदा हुई और दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई। दिल से जुड़ी ऐसी स्थिति अचानक गंभीर हो सकती है। 

नाना पाटेकर होते 'शेखर टुनाइट' के आखिरी मेहमान, अब खाली रहेगी वो कुर्सी; कैंसिल किया शो का फिनाले, पोस्ट VIRAL

हार्ट अटैक कैसे बना मौत की वजह?

दिल का दौरा तब पड़ सकता है, जब हृदय की मांसपेशियों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता। इसका एक प्रमुख कारण हृदय की धमनियों में रुकावट होना है। यदि किसी धमनी में खून का थक्का जम जाए, तो Blood Flow प्रभावित हो सकता है। इससे हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

दिल के दौरे के कुछ सामान्य लक्षण हैं- 

  • सीने में दर्द, दबाव या भारीपन महसूस होना।
  • सांस लेने में परेशानी होना।
  • अचानक पसीना आना या चक्कर महसूस होना।
  • दर्द का बांह, पीठ, गर्दन या जबड़े तक पहुंचना।
  • अचानक कमजोरी या बेचैनी महसूस होना।

मौत से पहले दोस्त को भेजा था व्हाट्सएप मैसेज?

इस मामले में अभिनेता के आखिरी मैसेज को लेकर भी चर्चा है। पुलिस जांच में सामने आया कि नाना पाटेकर ने सुबह करीब 2:30 बजे अपने परिवार के एक मित्र अमे नाइक को व्हाट्सएप संदेश भेजा था। बताया गया है कि संदेश में उन्होंने अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी। हालांकि, उस समय मैसेज का जवाब नहीं मिलने की बात भी कही गई है। इसके बाद नाना के केयरटेकर ने अमे नाइक को फोन करके उनकी सेहत के बारे में बताया। नाइक ने सुबह करीब 3:30 बजे मैसेज देखा और तुरंत डोना पाउला स्थित अभिनेता के घर पहुंचे।

नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई, बेटे ने बताया रात में क्यों हुआ अंतिम संस्कार?

घर से अस्पताल तक क्या हुआ?

अमे नाइक जब अभिनेता के घर पहुंचे, तब नाना पाटेकर सोफे पर बैठे हुए थे और पूरी तरह तैयार थे। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाई गई। नाइक और केयरटेकर उन्हें अस्पताल लेकर गए। वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित किए जाने का दावा किया गया है। 8 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे पणजी पुलिस को इस संबंध में सूचना मिलने की बात कही गई है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रक्रिया शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

बेटे मल्हार पाटेकर की अनुमति के बाद हुआ पोस्टमार्टम?

पोस्टमार्टम से पहले शव की जांच की गई। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे है। बताया गया है कि नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी थी। इसके बाद तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने प्रक्रिया पूरी की और अपनी रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंप दी। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts