PlayBreaking News

लॉन्च किया यूट्यूब चैनल!तिहाड़ से बाहर आते ही राजपाल यादव का धमाका

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाने और फिर अंतरिम जमानत मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने अपने करियर की नई शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।
Follow on Google News
तिहाड़ से बाहर आते ही राजपाल यादव का धमाका
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कॉमेडी किंग राजपाल यादव पिछले कई दिनों से कानूनी मामले को लेकर खबरों में थे। चेक बाउंस से जुड़े एक केस में उनका नाम सामने आया था, जिसके कारण उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा। हालांकि अब उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है और वे बाहर आ चुके हैं। इसी बीच उन्होंने अपने करियर में एक नई दिशा की शुरुआत की है।

    ये भी पढ़ें: Rajpal Yadav Returns : बॉलीवुड में वापसी के लिए निर्माताओं से काम मांग रहे कॉमेडियन राजपाल यादव

    डिजिटल दुनिया में रखा कदम

    जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी।

    ये भी पढ़ें: जेल की जिंदगी के बारे में Rajpal Yadav का खुलासा, 3 महीने में कैदियों के लिए बने प्रेरणा, एक्टिंग भी सिखाई

    राजपाल ने पोस्ट में लिखा कि यह उनके जीवन का नया सफर है और उन्होंने लोगों से उनके यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की। उनके चैनल का नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ रखा गया है।

    ‘नई शुरुआत, नया सफर’

    राजपाल यादव ने अपने फैंस से सीधे बात करते हुए कहा कि वे काफी समय से इस नए कदम की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने चैनल की घोषणा की और बताया कि अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्शकों से जुड़े रहेंगे।

    Invalid Instagram URL

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें हमेशा से लोगों का प्यार मिलता रहा है। अब वे चाहते हैं कि यूट्यूब के जरिए भी दर्शक उनसे जुड़े रहें। उन्होंने सभी से सपोर्ट और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

    फैंस को मिलेगा अलग तरह का कंटेंट

    राजपाल यादव के इस नए चैनल पर दर्शकों को कई तरह का कंटेट देखने को मिलेगा। इसमें व्लॉग, छोटी वेब सीरीज, कॉमेडी वीडियो और फिल्मी दुनिया के पीछे की झलक यानी BTS मोमेंट्स शामिल होंगे।
    एक्टर का कहना है कि वे अपने जीवन से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें और शूटिंग के अनुभव भी फैंस के साथ साझा करेंगे। 

    फैंस का मिल रहा भरपूर साथ

    राजपाल यादव की इस नई शुरुआत पर उनके चाहने वालों ने खूब प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    कुछ लोगों ने लिखा कि वे उनके चैनल को जरूर सब्सक्राइब करेंगे, तो कुछ ने कहा कि वे हमेशा की तरह राजपाल यादव का साथ देंगे।

    फिल्मों में भी रहेंगे सक्रिय

    डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ राजपाल यादव फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वे जल्द ही भूत बंगला में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी होंगे।

    इसके अलावा वे पॉपुलर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल का भी हिस्सा हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इन फिल्मों में एक बार फिर उनकी कॉमेडी का वही पुराना अंदाज देखने को मिलेगा।

    यूट्यूब के जरिए वे सीधे अपने दर्शकों से जुड़ पाएंगे और अपने काम को नए तरीके से पेश कर सकेंगे। अब देखना होगा कि डिजिटल दुनिया में उनकी यह नई पारी कितनी सफल साबित होती है।

    फिलहाल, उनके फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके आने वाले कंटेंट का इंतजार कर रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts