Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा,19 लाख के लोन के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल बरेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रवेश कुमार (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब 19 लाख रुपये के प्रस्तावित लोन के लालच में आरोपी ने शिक्षिका की हत्या की और राज खुलने की आशंका में उनके बेटे को भी मार डाला। CCTV फुटेज और वाहन नंबर से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस ने कार, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए हैं।
सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा,19 लाख के लोन के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल बरेठ की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब 19 लाख रुपये के प्रस्तावित लोन की जानकारी और पैसों के लालच में आरोपी प्रवेश कुमार ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में CCTV फुटेज, वाहन की पहचान और पूछताछ अहम सुराग बने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार समेत कई सामान बरामद किए हैं।

CCTV फुटेज से मिला सुराग, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल बरेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों हत्याओं के आरोप में प्रवेश कुमार (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ग्रैंड विटारा कार, सीमेंट के खंभे का टुकड़ा, स्टील की पानी की बोतल, मृतकों के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

/img/129/1792745011122

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, घर में मिला टीचर मां का शव; सड़क किनारे पड़ा था बेटे का शव

दो अलग-अलग जगह मिले मां-बेटे के शव

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को जयनगर थाना क्षेत्र के महाबीरपुर स्थित कोरयाबारी नर्सरी जंगल के पास सड़क किनारे नाली में सुजल बरेठ का शव मिला था। इसके अगले दिन, 11 अक्टूबर की रात विश्रामपुर थाना क्षेत्र की ममता कॉलोनी स्थित किराये के मकान के बाथरूम में उसकी मां रजनी बरेठ का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV और कार वॉशिंग सेंटर के फुटेज से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम और साइबर सेल ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान मृतका के घर के आसपास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। कार वॉशिंग सेंटर के फुटेज और वाहन नंबर की मदद से पुलिस आरोपी प्रवेश कुमार तक पहुंची। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोनों हत्याओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

करीब 19 लाख रुपये के लोन की जानकारी बनी हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी की पत्नी और रजनी बरेठ एक ही स्कूल में शिक्षिका थीं। इसी वजह से आरोपी का रजनी के घर आना-जाना था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोटर पार्ट्स का कारोबार शुरू करने के लिए करीब 20 लाख रुपये का लोन लिया था और उसे पैसों की जरूरत थी। उसे जानकारी थी कि रजनी भी करीब 19 लाख रुपये का लोन लेने वाली हैं। आरोप है कि आरोपी ने इसी रकम के लालच में उनसे पैसे मांगे। इनकार करने पर उसने मारपीट कर रजनी की हत्या कर दी।

/img/129/1792745090228

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायगढ़ में मां और 10 महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या, 5 दिन में दूसरा डबल मर्डर

राज खुलने के डर से बेटे की भी हत्या करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, रजनी की हत्या के बाद आरोपी को आशंका थी कि उनका बेटा सुजल घटना की जानकारी दे सकता है। आरोप है कि उसने सुजल को बहाने से अपनी कार में बैठाया और राई जंगल के पास उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कार, मोबाइल और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्रैंड विटारा कार, सीमेंट के खंभे का टुकड़ा, स्टील की पानी की बोतल, मृतकों के मोबाइल फोन, मृतका के पहचान संबंधी दस्तावेज और आभूषण सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी प्रवेश कुमार मूल रूप से हरियाणा का निवासी बताया गया है और वर्तमान में विश्रामपुर की चोपड़ा कॉलोनी में रह रहा था।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की हत्या, शव श्मशान में दफनाए; एक सप्ताह बाद खुला डबल मर्डर का राज।

तीन थानों और साइबर सेल की टीम ने की कार्रवाई

इस दोहरे हत्याकांड की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना विश्रामपुर, जयनगर और झिलमिली की पुलिस टीमों के साथ साइबर सेल अंबिकापुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले में बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts