Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बायोपिक ‘निकम’ के लिए 10 किलो बढ़ाया वजन, अब ‘गांगुली मोड’ में जाएंगे राजकुमार राव

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव अपनी अगली बायोपिक ‘निकम’ के लिए पूरी तरह डेडिकेटेड हैं। रोल की तैयारी में उन्होंने 10 किलो वजन बढ़ाया, ताकि अपने किरदार की हकीकत को पूरी तरह पर्दे पर उतार सकें।
बायोपिक ‘निकम’ के लिए 10 किलो बढ़ाया वजन, अब ‘गांगुली मोड’ में जाएंगे राजकुमार राव
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आगामी बायोपिक ‘निकम’ की शूटिंग पूरी कर ली है। 16 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें शारीरिक रूप से बड़ा बदलाव करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि उनका अस्तित्व उनकी कला से है और हर किरदार के लिए खुद को पूरी तरह ढालना उन्हें पसंद है।

    प्रोस्थेटिक्स नहीं, मेहनत पर भरोसा

    राजकुमार राव ने साफ कहा कि जब तक लुक मेहनत से हासिल किया जा सकता है, वह प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते। उन्होंने बताया कि ‘निकम’ के लिए उन्होंने वजन बढ़ाने के साथ-साथ अपने लुक में उम्र का प्रभाव लाने और बालों को पतला दिखाने तक की तैयारी की। उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बोस: डेड/अलाइव’ के दौरान लोगों ने उन्हें आधा गंजा होने से मना किया था। ‘ट्रैप्ड’ के लिए वजन कम करने और ‘श्रीकांत’ में दृष्टिबाधित व्यक्ति की तरह व्यवहार करने को लेकर भी कई लोगों ने सवाल उठाए थे। लेकिन उन्होंने हमेशा किरदार की सच्चाई को प्राथमिकता दी।

    9-10 किलो वजन बढ़ाया

    ‘निकम’ के लिए राजकुमार ने करीब 9 से 10 किलो वजन बढ़ाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि इस दौरान उन्होंने दो-दो पिज्जा, मिठाइयां, आलू पराठे और बिरयानी खूब खाई। उन्होंने यह भी कहा कि किरदार के मुताबिक ग्लैमरस लुक से दूरी बनाई। अभिनेता को उम्मीद है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तो दर्शक उनकी मेहनत साफ देख पाएंगे।

    अब ‘गांगुली मोड’ की तैयारी

    ‘निकम’ पूरी करने के बाद अब राजकुमार राव अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि अब अतिरिक्त वजन घटाने का समय है और वह ‘गांगुली मोड’ में आने की तैयारी कर रहे हैं।

    सौरव गांगुली, जिन्हें प्यार से ‘दादा’ कहा जाता है, भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा है। एक के बाद एक चुनौतीपूर्ण किरदारों को अपनाते हुए राजकुमार राव ने खुद को हिंदी सिनेमा के सबसे समर्पित और बहुमुखी अभिनेताओं में शामिल कर लिया है। अब दर्शकों को ‘निकम’ और संभावित गांगुली बायोपिक का इंतजार है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts