Rajinikanth Health Update : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत, सकुशल लौटे घर, सर्जरी के बिना हुआ था हार्ट का ट्रीटमेंट

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। चेन्नई पुलिस ने बताया कि, उन्हें गुरुवार (3 अक्टूबर) रात करीब 11 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली है। सोमवार (30 सितंबर) को पेट में दर्द की शिकायत के बाद रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां बिना सर्जरी के उनके हार्ट का ट्रीटमेंट हुआ और दो दिन ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
बिना सर्जरी के ठीक हुए थलाइवा
रजनीकांत को 30 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपोलो अस्पताल ने यहां एक बयान में कहा कि उनके हृदय से निकलने वाली मेन ब्लड वेसल में सूजन थी, जिसे बिना सर्जरी के ही ठीक किया गया है। पहले कहा जा रहा था कि एक्टर को इलेक्टिव प्रोसिजर से गुजरना पड़ा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी कोई सर्जरी नहीं करनी पड़ी। डॉक्टर्स ने बताया कि उनका ट्रीटमेंट ट्रांसकैथेटर मेथड से किया गया। सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश राय ने उनके Aorta (शरीर की सबसे बड़ी आर्टरी, जो दिल तक ब्लड का सर्कुलेशन करती हैं) में एक स्टर्नर डाला है, जिससे सूजन पूरी तरह से बंद हो गई। ये पूरा प्रॉसिजर प्लानिंग के तहत एकदम सक्सेसफुल हुआ। रजनीकांत की हालत स्थिर है।




















