जयपुर में कांग्रेस विधायक रफीक खान पर हमला, गाड़ी में बैठने से पहले युवक ने मुक्का मारने की कोशिश की, गिरफ्तार

जयपुर में कांग्रेस विधायक रफीक खान पर हमला, गाड़ी में बैठने से पहले युवक ने मुक्का मारने की कोशिश की, गिरफ्तार
जयपुर। कांग्रेस विधायक रफीक खान पर युवक ने गुरुवार को हमला कर दिया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का पूर्व सहायक कमांडेंट है, जिसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनसुनवाई में पहुंचा था

सदर थाना क्षेत्र के अधिकारी बलबीर कस्वां ने बताया कि CRPF के पूर्व सहायक कमांडेंट एवं झुंझुनू निवासी विकास जाखड़ को जयपुर के आदर्श नगर विधायक के आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक अपने घर पर जनसुनवाई कर रहे थे। तभी जाखड़ की किसी बात को लेकर विधायक से तीखी बहस हुई और जाखड़ ने विधायक का कॉलर पकड़ लिया। इससे पहले कि जाखड़ कुछ और कर पाते वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। देखें VIDEO... SHO ने बताया कि 39 वर्षीय आरोपी जाखड़ ने 2021 में सीआरपीएफ से इस्तीफा दे दिया और वे शौर्य चक्र विजेता हैं। उन्होंने कहा, "जाखड़ ने आरोप लगाया है कि विधायक उसकी पत्नी को परेशान कर रहे थे, इसलिए उसने गुस्से में ऐसा किया।" उन्होंने बताया कि आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें- Delhi Shocking Murder : एक तो ऑर्डर लेट किया… ऊपर से गुस्से में आकर रेस्टोरेंट मालिक ने कस्टमर को सीख कबाब स्टिक घोंपकर मार ही डाला
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts