Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान में BJP को करारा झटका, विधानसभा चुनाव में मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हारे, कांग्रेस प्रत्याशी ने 11 हजार वोटों से हराया

Follow on Google News
राजस्थान में BJP को करारा झटका, विधानसभा चुनाव में मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हारे, कांग्रेस प्रत्याशी ने 11 हजार वोटों से हराया
जयपुर। राजस्थान में नवगठित बीजेपी की सरकार को सोमवार को करारा झटका लगा है। भजनलाल सरकार के मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी श्रीगंगानगर जिले में श्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 11 हजार 283 मतों से पराजित हरा दिया है। इस चुनाव में कुन्नर को 94 हजार 760 से अधिक मत मिले, जबकि टीटी ने 83 हजार 500 से अधिक वोट प्राप्त किए।

आम आदमी पार्टी को मिले 11,940 वोट

राजस्थान के श्रीकारणपुर विधानसभा सीट के लिए 5 जनवरी को हुए मतदान में सोमवार को बीजेपी को करारा राजनीतिक झटका लगा जब उसके मंत्री चुनाव हार गए। आयोग ने बताया कि करणपुर से कुन्नर ने टीटी को 11283 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर बाद में पांच जनवरी को मतदान हुआ था, जिसकी गिनती सोमवार को हुई। निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 94,950 वोट मिले जबकि टीटी को 83,667 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी पिरथीपाल सिंह को 11,940 वोट मिले। इस जीत के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। प्रदेश में भाजपा के 115 विधायक हैं।

टीटी लगातार दूसरी हारे

भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग दिया गया था। टीटी के लिए यह लगातार दूसरी हार है। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

5 जनवरी को हुए थे चुनाव

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्ट्रांग रूम और निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना हुई। इस विधानसभा सीट के लिए 5 जनवरी को मतदान हुए थे और मतदान प्रतिशत 81.38 फीसदी रहा। राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान हुए थे, जिनके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित कर दिए गए। इसमें भाजपा को 115 और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। [caption id="attachment_101607" align="aligncenter" width="643"] पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई दी।[/caption]

भाजपा को जनता ने सबक सिखाया : गहलोत

नतीजे घोषित होने से पहले ही राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ''श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।'' [caption id="" align="aligncenter" width="600"] सुरेंद्रपाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली थी।[/caption]

सुरेंद्रपाल ने ली थी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ

श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी और कांग्रेस की ओर से कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया था। ये भी पढ़ें-  राजस्थान : बीजेपी ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बनाया मंत्री, कांग्रेस ने कहा- आचार संहिता का उल्लंघन किया; ऐसा पहला मामला ये भी पढ़ें-  Rajasthan Cabinet : भजनलाल के 22 मिनिस्टर्स ने ली शपथ, पहली बार प्रत्याशी भी बना मंत्री, 12 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री बनाए गए
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts