Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : लालचंद कटारिया-राजेंद्र यादव समेत कई बड़े नेताओं की BJP में एंट्री, बॉडी बिल्डर और रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट भी शामिल

Follow on Google News
राजस्थान कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : लालचंद कटारिया-राजेंद्र यादव समेत कई बड़े नेताओं की BJP में एंट्री, बॉडी बिल्डर और रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट भी शामिल
जयपुर। लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में 3 पूर्व मंत्रियों सहित आधा दर्जन से अधिक नेता बीजेपी में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल हुए 25 लोग

इनमें गहलोत के करीबी और पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव भी शामिल हैं। वहीं, नागौर के कद्दावर जाट नेता और पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा भी शामिल हैं। इस लिस्ट में पायलट के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री खिलाड़ीलाल बैरवा भी हैं। पार्टी में आज 25 लोग शामिल हुए हैं। इनमें रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स भी हैं।

यह नेता हुए बीजेपी में शामिल

राजस्थान में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्वमंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामनारायण किसान, अमित व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कुकणा, अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा प्रधान पंचायत समिति जोबनेर, रामनारायण झाझड़ा, प्रधान पंचायत समिति झोटवाड़ा, जगन्ननाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप देवा, बच्चूसिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा बीजेपी में शामिल हुए हैं। इनमें कटारिया जहां गहलोत के करीबी रहे हैं। वहीं खिलाड़ीलाल बैरवा सचिन पायलट के कट्टर समर्थक रहे हैं। जबकि रामपाल शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के बेहद करीबी रहे हैं।

टिकट कटने से नाराज थे कई नेता

गुजरात की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता रहीं कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद शाहपुरा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह पांच साल तक अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के समर्थक रहे। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था और माना जा रहा है कि इसी वजह से वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले हरियाणा में BJP को झटका : हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, पिता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ जॉइन कर सकते हैं कांग्रेस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts