Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान में हादसा : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 की मौत, प्रशासन राहत कार्य में जुटा

Follow on Google News
राजस्थान में हादसा : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 की मौत, प्रशासन राहत कार्य में जुटा
राजस्थान के पाली जिले के देसूरी नाल में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आमेट ब्लॉक के मानकदेह गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 60 बच्चे पिकनिक पर जा रहे थे, तभी पंजाब मोड़ पर उनकी बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और 55 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोग बच्चों को बचाने में जुट गए।

घटना स्थल पर पहुंचे बच्चों के परिजन

हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन घटना स्थल और अस्पताल पहुंच गए। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। हादसे के कारण स्टेट हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी

चारभुजा थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह ने बताया, घायलों को तुरंत देसूरी और गढ़बोर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। मृतकों के शव गढ़बोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। आमेट ब्लॉक के मानकदेह गांव के स्कूली बच्चे रविवार सुबह पिकनिक के लिए निकले थे। उनकी बस गढ़बोर से देसूरी जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई, जिस कारण यह हादसा हुआ।

प्रशासन ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ और गढ़बोर के तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। घायल बच्चों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts