Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन : बारिश में बुझी चिता, दो बार करना पड़ा अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Follow on Google News
रायसेन : बारिश में बुझी चिता, दो बार करना पड़ा अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
रायसेन। प्रशासन की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने संवेदनशीलता और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गैरतगंज तहसील के ग्राम पंचायत बनखेड़ी में एक बुजुर्ग के निधन के बाद जब परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की, तो बारिश ने चिता बुझा दी और मजबूरन दो बार अंतिम संस्कार करना पड़ा।

खुले मैदान में होता है अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बनखेड़ी निवासी कंछेदी लाल के निधन के बाद परिजन व ग्रामीण शव को खुले मैदान स्थित श्मशान ले गए। वहां मुखाग्नि दी गई, लेकिन कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे चिता बुझ गई। बारिश रुकने के बाद ग्रामीणों ने दोबारा मशक्कत कर चिता को जलाया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।

प्रशासन की लापरवाही

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से श्मशान घाट पर टीन शेड लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के नए केस, रायपुर में संक्रमण के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts