Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के पास सड़क हादसा, बोरवेल मशीन ने मारी बस को टक्कर; एक महिला की मौत, 4 गंभीर घायल

Follow on Google News
रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के पास सड़क हादसा, बोरवेल मशीन ने मारी बस को टक्कर; एक महिला की मौत, 4 गंभीर घायल
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैम कॉलेज के पास बोरलेवल मशीन ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह हादसा हुआ है। बस स्टॉप पर खड़ी सवारियों को लेने के लिए चालक ने जैसे ही रफ्तार धीमी की, पीछे से बोरवेल मशीन लेकर आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts