PlayBreaking News

हरियाली की अलख: रायसेन में 'नमो हरित नगर' महाअभियान, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

रायसेन नगर पालिका के 'नमो हरित नगर योजना' के तहत आयोजित पौधारोपण महाअभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
Follow on Google News
 रायसेन में 'नमो हरित नगर' महाअभियान, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
रायसेन। उत्कर्ष विद्यालय के सामने पौधरोपण किया गया।

रायसेन। नगर पालिका द्वारा संचालित 'नमो हरित नगर योजना' के अंतर्गत शहर में व्यापक पौधारोपण महाअभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में हरित आवरण बढ़ाना और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की रही भागीदारी

पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, सिटी मैनेजर रानी तिवारी, वार्ड क्रमांक-14 के पार्षद देवेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार हरीश मिश्रा, अशोक सोनी, विनीत माहेश्वरी, देव शाक्य, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दोहराया।

/img/89/1785410469079

'एक पौधा-एक संकल्प' का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में शहर को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है। इस दौरान ‘एक पौधा–एक संकल्प, हरित भविष्य की ओर एक कदम’ का संदेश देते हुए सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

/img/89/1785410483321

ये भी पढ़ें: आदिवासी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ : धार में कोई स्कूल शिक्षक के घर  लग रहा तो कोई पेड़ के नीचे, जिम्मेदारों को नौनिहालों की फिक्र नहीं

नागरिकों से पौधों की देखभाल की अपील

नगर पालिका द्वारा संचालित 'नमो हरित नगर अभियान' के तहत रायसेन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य हरित आच्छादन बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका ने नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए संदेश दिया कि ‘आज लगाएंगे पौधे, कल पाएंगे सुरक्षित भविष्य।’

ये भी पढ़ें: दमोह: सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, सहायक सचिव को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts