Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह:सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, सहायक सचिव को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

दमोह जिले के तेजगढ़ के पास ग्राम पंचायत परासईं में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े काम के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में सागर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने सहायक सचिव राजेश सिंह लोधी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई।
सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, सहायक सचिव को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
सहायक सचिव को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

दमोह। प्रधानमंत्री आवास योजना के काम के बदले 8 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सहायक सचिव को रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 जुलाई को की गई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संजू रैकवार ने 13 जुलाई को लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी कार्य कराने के बदले सहायक सचिव द्वारा रिश्वत मांगी गई थी।

CG NEWS: सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल पर अंतरिम रोक

शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई

शिकायत का सत्यापन करने के बाद सागर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक सचिव को 8 हजार रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए पंचायत भवन में रंगे हाथों पकड़ लिया।

Breaking News

कुटीर लोकेशन और तीसरी किश्त के लिए मांगे रुपये

जानकारी अनुसार कुटीर लोकेशन, जियो टैग और तीसरी किश्त के लिए रुपये मांगे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। 

पेपर लीक को लेकर खड़गे ने सरकार को घेरा: बोले- 'कुर्सी बचाने के लिए एंटी पेपर लीक बिल लेकर आए'

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

Edited By: Rohit Sharma

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts