Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में मोबाइल लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली रायसेन पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन सहित घटना में प्रयुक्त शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
Follow on Google News
रायसेन में मोबाइल लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायसेन थाना कोतवाली

थाना कोतवाली रायसेन पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन सहित घटना में प्रयुक्त शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फरियादी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिना नंबर की काले रंग की शाइन मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल फोन लूट लिए। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपियों तक पहुंचने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

घटना के आरोपियों तक पहुंचने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: पत्रकारिता के पुरोधा अंबादत्त भारतीय का सपना होगा साकार, जिला प्रेस क्लब भवन के लिए जल्द भूमि चयन की घोषणा

मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त शाइन मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकील पिता विलाल खान, आशिक पिता शरीफ खान और फिरोज पिता जलाल खान, सभी निवासी राहुल नगर, रायसेन के रूप में हुई है पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa: पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, थाने में मचा हड़कंप,निगरानी में तैनात आरक्षक सस्पेंड

पुलिस की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र गोयल, उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उप निरीक्षक फदाली सिंह, प्रधान आरक्षक सतेंद्र लोधी, आरक्षक शशांक दीक्षित, संदीप जैन, कपिल जाट एवं गोविंद वरदे की सराहनीय भूमिका रही।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts