Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन :धंसी सड़क और टूटी पुलिया बनी हादसों का कारण, जिम्मेदारी तय न होने से जनता परेशान

पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका में जिम्मेदारी को लेकर असमंजस मामले में नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बीच जिम्मेदारी को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
छती ग्रस्त नाले का फ़ोटो

उपेंद्र गौतम, रायसेन। शहर के प्रमुख मार्ग भोपाल रोड पर इंडियन गार्डन के सामने धंसी सड़क और क्षतिग्रस्त पुलिया लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद न तो मरम्मत का कार्य शुरू हो पाया है और न ही संबंधित विभाग जिम्मेदारी तय कर पाए हैं। परिणामस्वरूप आम नागरिकों, वाहन चालकों और आसपास के रहवासियों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार भोपाल रोड निर्माण के दौरान सड़क किनारे की गई खुदाई अधूरी छोड़ दी गई थी। समय के साथ सड़क का एक हिस्सा धंस गया और नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। सड़क किनारे बना गहरा गड्ढा रात के समय वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है और यहां कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं।शिकायतें हुईं, समाधान नहींरहवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चौपड़ा मोहल्ले के लोगों को अपने घरों तक वाहन ले जाने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नागरिकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि महीनों से चली आ रही समस्या का समाधान नहीं किया गया।

पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका में जिम्मेदारी को लेकर असमंजस मामले में नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बीच जिम्मेदारी को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि भोपाल रोड निर्माण के दौरान दोनों ओर नालियों का निर्माण होना था, लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा कई स्थानों पर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण पुलिया का निर्माण नहीं हो सका और समस्या उत्पन्न हुई। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सड़क और नाला निर्माण का कार्य स्वीकृत योजना के अनुसार पूरा किया जा चुका है तथा परियोजना का बजट भी समाप्त हो चुका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार संबंधित पुलिया शहरी क्षेत्र के मार्ग से जुड़ी होने के कारण इसका निर्माण और रखरखाव नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है।

यह भी पढ़ें: अशोकनगर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव : पांच दिन से था लापता; हेलीपैड के पास मिलने से फैली सनसनी

जनता भुगत रही विभागीय खींचतान का खामियाजा दो विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। सड़क और पुलिया की मरम्मत न होने से क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। तत्काल मरम्मत की मांग नागरिकों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने और क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भोपाल रोड शहर का व्यस्त मार्ग है, ऐसे में यहां सुरक्षा इंतजाम और मरम्मत कार्य में देरी गंभीर चिंता का विषय है। जनता का सवाल है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है और हादसों का सिलसिला रुकने के लिए कार्रवाई कब होगी?

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts