Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अशोकनगर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव :पांच दिन से था लापता; हेलीपैड के पास मिलने से फैली सनसनी

किला कोठी मार्ग पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पांच दिन से था लापता
Follow on Google News
पांच दिन से था लापता; हेलीपैड के पास मिलने से फैली सनसनी
राजकुमार नामदेव अशोकनगर

चंदेरी। अशोकनगर जिले के चंदेरी में किला कोठी मार्ग स्थित हेलीपैड के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टीटू पिता कामता प्रसाद कोली (32 वर्ष), निवासी कछियापुरा, चंदेरी के रूप में हुई है। युवक पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चंदेरी थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस और परिवार उसकी तलाश में जुटे थे। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने हेलीपैड के पास पेड़ की डाली पर रस्सी से एक शव लटका देखा।

कई दिनों से पेड़ पर लटका हुआ

इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की और गुरुवार सुबह शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव काफी फूल चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह कई दिनों से पेड़ पर लटका हुआ था। घटनास्थल पर जिस पेड़ से शव लटका मिला, उसी के ऊपर एक थैला भी टंगा हुआ मिला। हालांकि वह थैला किसका है और उसका इस मामले से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने थैले को भी जांच के दायरे में लिया है।

यह भी पढ़ें: बेगमगंज : स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह, एसडीओपी सोनाली बोलीं- अनुशासित स्टूडेंट्स ही मंजिल पाते हैं

साड़ी का काम करता था टीटू

परिजनों ने बताया कि टीटू चंदेरी साड़ी बनाने का काम करता था। काम खत्म होने के बाद वह अक्सर घर से बाहर घूमने के लिए निकल जाता था। 5 जुलाई को भी वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश की और बाद में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां लोगों का आना-जाना काफी कम रहता है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Rajkumar Namdev
By Rajkumar Namdev

Latest Posts