भोजपुर में जन सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

बाड़ी। चारगांव से यात्रा हरसिली, डिब्बीघाट और परतलाई होते हुए बाड़ी नगर में पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा हिंगलाज मंदिर पहुंची, जहां स्वागत कार्यक्रम सभा में परिवर्तित हो गया।
चारगांव में ढोल-डीजे और पुष्पवर्षा से स्वागत
चारगांव में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा हरसिली, डिब्बीघाट और परतलाई होते हुए बाड़ी नगर में प्रवेश हुई, जहां विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: घर से आती रही दुर्गंध,नहीं खोला दरवाजा! 4 दिन बाद वॉशरूम में मिली महिला की डीकंपोज्ड लाश
हिंगलाज मंदिर पहुंची जन सेवा संकल्प यात्रा
बाड़ी नगर से यात्रा हिंगलाज मंदिर पहुंची, जहां स्वागत कार्यक्रम सभा में परिवर्तित हो गया। हिंगलाज मंदिर परिसर में बच्चों द्वारा स्वस्तिवाचन मंत्रों के उच्चारण के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया, जिसके बाद विधायक सुरेंद्र पटवा एवं यात्रा में शामिल लोगों ने मां हिंगलाज देवी का पूजन-अर्चन किया।
देशभर में सेवा संकल्प के तहत यात्राएं निकाली जा रही
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पटवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प के तहत यात्राएं निकाली जा रही हैं। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से दो यात्राओं का गुजरना क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।
विधायक पटवा ने हितग्राहियों से किया संवाद
विधायक पटवा ने बताया कि पहली यात्रा वाराणसी से बड़नगर की ओर जा रही है, जबकि दूसरी यात्रा बड़नगर से वाराणसी की ओर जाएगी। कार्यक्रम में यात्रा प्रभारी ने भी संबोधित किया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: खिलचीपुर के बरूखेड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र तिवारी, अनिल सोनी, सुरेश पाल, रघुवीर सिंह ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, फूल सिंह गौर, कपिल कुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।


















