Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घर से आती रही दुर्गंध,नहीं खोला दरवाजा! 4 दिन बाद वॉशरूम में मिली महिला की डीकंपोज्ड लाश

मां की मौत के बाद अकेली रह रही थी 38 वर्षीय अनुराधा, घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को हुआ शक; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर वॉशरूम से कई दिन पुराना शव बरामद किया, मौत की वजह जांच में जुटी.
घर से आती रही दुर्गंध,नहीं खोला दरवाजा! 4 दिन बाद वॉशरूम में मिली महिला की डीकंपोज्ड लाश
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। सूर्यदेव नगर में शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से कई घंटों से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने महिला के रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने घर का ताला खुलवाकर अंदर तलाशी ली तो वॉशरूम में 38 वर्षीय अनुराधा एकतारे का शव पड़ा मिला। शव काफी डीकंपोज हो चुका था।पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत करीब चार दिन पहले होने की आशंका है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 17 साल के नाबालिग की मौत; दोस्त गंभीर घायल

मां की मौत के बाद घर में अकेली थी अनुराधा

रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि अनुराधा की मां रंजना का पिछले साल निधन हो गया था। इसके बाद से वह घर में अकेली रह रही थी। बताया गया कि अनुराधा अपनी निजी जिंदगी में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करती थी और अकेले रहना चाहती थी।इसी वजह से रिश्तेदारों का भी उससे ज्यादा संपर्क नहीं रहता था। हालांकि, कुछ लोगों के उसके घर आने-जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का धांसू लुक वायरल, हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट देख फैंस हुए एक्साइटेड

बदबू ने पड़ोसियों को किया अलर्ट

शुक्रवार को आसपास रहने वाले लोगों ने घर से असामान्य रूप से तेज बदबू महसूस की। संदेह बढ़ने पर उन्होंने अनुराधा के रिश्तेदारों को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला खुलवाया।अंदर वॉशरूम में महिला का शव मिला। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे पुलिस को मौत कई दिन पुरानी होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: EPFO का नया नियम: PF बढ़ेगा, लेकिन सैलरी में कटौती पर क्या है सरकार की हिदायत? जानें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और समय को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है।फिलहाल परिवार की ओर से किसी व्यक्ति पर संदेह नहीं जताया गया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts