PlayBreaking News

Gorakhpur Crime :बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध, तो पीट-पीटकर करदी 9 साल के मासूम की हत्या

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में बहन से छेड़छाड़ के विरोध की पुरानी रंजिश में 9 वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
Follow on Google News
बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध, तो पीट-पीटकर करदी 9 साल के मासूम की हत्या
यहां के पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक 15 वर्षीय किशोर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

एक महीने पहले शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, माधोपुर गांव के रहने वाले राजू सिंह ने करीब एक महीने पहले अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: अविवाहित बेटी के बच्चे को नाना ने गोबर के ढेर में दफनाया, फिर खुद भी खाया जहर, पड़ोसियों के शक से हुआ खुलासा

रास्ते में घेरकर किया हमला

शनिवार रात करीब 9 बजे राजू सिंह का 15 वर्षीय बेटा शिवकुमार और उनके साढ़ू का 9 वर्षीय बेटा सरस सिंह दुकान की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों को घेर लिया। इसके बाद उन पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय समझौते की कोशिश की, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। दोनों को पहले पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार तड़के 9 वर्षीय सरस सिंह की मौत हो गई, जबकि शिवकुमार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Breaking News

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि सरस सिंह की मां का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें: आधी रात तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे भाग रही दुल्हन, हुई मौत, 10 दिन पहले 22 साल बड़े लड़के से हुई थी शादी

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, मामले में लापरवाही के आरोप में पिपराइच थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts