रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन,मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार

92.50 लाख की जब्ती वाले मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से चल रहा था फरार, रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने कथित मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट jmdbet777.com का पैनल संचालित करने का आरोप है। गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास ऑनलाइन सट्टा संचालन के मामले में पुलिस पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन,मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट jmdbet777.com का पैनल संचालित करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 37.50 लाख रुपये नकद और तीन चारपहिया वाहन समेत करीब 92.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

संबंधित खबर: महादेव सट्टा एप के किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार

फरारी के बाद रायपुर में मिला आरोपी, संयुक्त टीम ने दबोचा

पुलिस के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने के मामले में कार्रवाई के बाद से नितिन मोटवानी फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी की रायपुर में मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

नागोराव गली अंडरब्रिज के पास चल रहा था सट्टे का खेल

यह मामला गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने से जुड़ा है। पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के पैनल के जरिए सट्टा संचालित किए जाने की बात सामने आई थी।

संबंधित खबर: महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, शेयर बाजार में पहुंचा सट्टे का पैसा? निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ के शेयर अटैच

37.50 लाख रुपये नकद, तीन गाड़ियां भी जब्त

पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी और वाहन जब्त किए गए थे। जब्त सामान में शामिल हैं

37 लाख 50 हजार रुपये नकद

10 मोबाइल फोन

दो महिंद्रा थार कार

एक मारुति सुजुकी XL6 कार

पुलिस के अनुसार, जब्त नकदी, मोबाइल फोन और वाहनों की कुल कीमत लगभग 92 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई थी।

संबंधित खबर: हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 गिरफ्तार

ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के पैनल संचालन का आरोप

पुलिस के अनुसार, नितिन मोटवानी पर वेबसाइट jmdbet777.com की आईडी लेकर उसका पैनल संचालित करने का आरोप है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट का पैनल चलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मामले से संबंधित दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

खम्हारडीह क्षेत्र का निवासी है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन मोटवानी (45), पिता बीजू मोटवानी, निवासी पाल्म बैलाजियो, थाना खम्हारडीह, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।

संबंधित खबर: Raipur News: किराये के मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला

पुलिस के मुताबिक, गंज थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज है। मामले में आगे की जांच जारी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts