Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पटवारियों ने शुरू किया सामूहिक इस्तीफे सौंपना; नरसिहंपुर में टोटल शट डाउन, ग्वालियर में 19 और सागर जिले में 12 पटवारियों को सस्पेंड

मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है। नरसिंहपुर में पटवारियों ने सशर्त सामूहिक इस्तीफे देकर सरकारी सोशल मीडिया ग्रुप छोड़ दिए हैं। ग्वालियर और सागर में पटवारियों पर निलंबन व नोटिस की कार्रवाई हुई है। पटवारी संघ ने योजना में रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर की जिम्मेदारी से अलग रखने की मांग की है।
पटवारियों ने शुरू किया सामूहिक इस्तीफे सौंपना; नरसिहंपुर में टोटल शट डाउन, ग्वालियर में 19 और सागर जिले में 12 पटवारियों को सस्पेंड
नरसिंहपुर में पटवारियों ने सामूहिक इस्तीफे कलेक्टर को सौंप दिए।

भोपाल। स्वामित्व योजना के विरोध में पटवारियों और सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर पटवारियों को आदेश पालन नहीं करने पर सस्पेंड करने से लेकर नोटिस तक थमाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पटवारी सामूहिक इस्तीफे देकर टोटल शट डाउन कर रहे हैं। 

इस्तेफी सौंपे, सोशल मीडिया ग्रुपों से लेफ्ट

मप्र पटवारी संघ अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल और महामंत्री प्रवेश शर्मा के अनुसार शुक्रवार को जिला नरसिंहपुर के सभी पटवारियों ने सशर्त इस्तीफा कलेक्टर को सौंपकर सभी शासकीय सोशल मीडिया ग्रुपों से लेफ्ट हो गए हैं। इसके साथ ही टोटल शटडाउन शुरू हो गया है। वहीं मप्र पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें संघ ने पटवारियों को निष्पादक बनाने पर कानूनी परेशानियों को सामने रखते हुए पुनर्विचार की मांग की है। पटवारी संघ का कहना है कि स्वामित्व योजना में पटवारियों को रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर करने से अलग किया जाए।

ये भी पढ़ें: पटवारी काम नहीं कर रहे तो कलेक्टर जिम्मेदार, मुख्य सचिव बर्णवाल ने दी चेतावनी; 7 दिन में स्वामित्व योजना की प्रोग्रेस लाएं

अभी तक पटवारियों पर कार्रवाई

  • ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व e-KYC, सीएम हेल्पलाइन एवं न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही के आरोप में 19 पटवारियों को सस्पेंड कर दिया है। 
  • सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्वामित्व योजना में काम करने का विरोध कर रहे 12 पटवारियों को सस्पेंड कर 137 पटवारियों को को शो- कॉज नोटिस थमा दिए हैं।
  • एसडीएम के आदेश पर कटनी और बहोरीबंद थाने में पटवारियों को बैठाया गया, तो बाकी पटवारी थाने पहुंचे।
  • उमरेठ में एसडीएम अपनी गाड़ी में बिठाकर प्रोबेशनर पटवारी प्रभात पाटिल को उसके हल्के में ले गए।
  • लालबर्रा में तहसीलदार और एसडीएम ने दो पटवारियों को बिठा लिया गया है।
  • मंडला जिले के नैनपुर तहसील में नए पटवारियों से जबरन काम करवाने का आरोप लगा है।

    ये भी पढ़ें: स्वामित्व योजना-मप्र हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, 22 हजार पटवारियों को बनाने होंगे 68 लाख किसानों के
    दस्तावेज
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts