PlayBreaking News

देश में अब तक 19% कम हुई बारिश, यह औसत से कम

इस साल मानसून की एंट्री समय से पहले हो गई थी, लेकिन बाद में उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई
Follow on Google News
देश में अब तक 19% कम हुई बारिश, यह औसत से कम

नई दिल्ली। जून का महीना बीतने वाला है लेकिन अब भी कई जगहों पर मॉनसून की बारिश का इंतजार हो रहा है। जून के महीने में मॉनसून की गति धीमी होने के कारण कई राज्यों में कम बारिश हुई है। जून के महीने में अब तक देश में 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी गति के कारण जून में अब तक 67 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि प्रदेश के पांच जिलों में 80 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गई है। ऐसा ही कुछ हाल पंजाब और बंगाल का है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में जून के महीने में कम बारिश हुई है। इस साल मॉनसून की एंट्री समय से पहले हो गई थी लेकिन उसके बाद उसकी रμतार धीमी पड़ गई। भारत मौसम विभाग ने पहले इस महीने भारत के लिए सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की थी। लेकिन 18 जून को, भारत मौसम विभाग ने अपना अनुमान बदलकर सामान्य से कम कर दिया। इसका मतलब है कि इस महीने देश में औसत से कम बारिश हुई।

अब आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद

भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई से सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की रμतार तेज हुई है। कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के नए अनुमान के अनुसार अगले 3-4 दिनों में जम्मू और कश्मीर से उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे अधिकांश उत्तरी राज्यों में मॉनसून पहुंच सकता है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts