Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या चुनाव लड़ पाएंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया? जानिए रेलवे से इस्तीफे के बाद का अपडेट

Follow on Google News
क्या चुनाव लड़ पाएंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया? जानिए रेलवे से इस्तीफे के बाद का अपडेट
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के इस्तीफों को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दोनों खिलाड़ियों को ‘‘जल्द से जल्द'' पदमुक्त किए जाने की संभावना है। रेलवे के सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट हाल में ही कांग्रेस शामिल हुए हैं। फोगाट को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। वहीं, बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रेलवे ने नियमों में ढील देने का किया फैसला

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा, ‘‘किसी रेलवे कर्मचारी द्वारा इस्तीफा देने के बाद तीन महीने की नोटिस अवधि के दौरान सेवा देने का प्रावधान इन दोनों खिलाड़ियों को पदमुक्त करने में आड़े नहीं आएगा, क्योंकि हमने उनके मामलों में मानदंडों में ढील देने का फैसला किया है।'' रेलवे सूत्रों ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को ‘‘संभवत: आज या जल्द से जल्द पदमुक्त कर दिया जाएगा।''

रेलवे ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

उत्तर रेलवे ने दोनों खिलाड़ियों के कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उत्तर रेलवे ने कहा था कि कारण बताओ नोटिस सेवा नियमावली का हिस्सा है, क्योंकि वे सरकारी कर्मचारी हैं। इस नोटिस के बाद दोनों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं!

पहले ऐसी अटकलें थीं कि फोगाट तीन महीने की नोटिस अवधि के नियम के कारण शायद चुनाव न लड़ पाएं। चुनाव नियमों के अनुसार, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए रेलवे से आधिकारिक रूप से पदमुक्त होने की आवश्यकता है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि, अब रेलवे ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, तो उनके चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं है
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts