Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:रेलवे ने खुद हटाई सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने बनी दीवार, नगर निगम ने लिखा था पत्र

भोपाल में नगर निगम की सख्ती के बाद पश्चिम-मध्य रेलवे ने ऐशबाग रोड स्थित बरखेड़ी क्षेत्र में बिना अनुमति बनाई गई सीमा दीवार खुद हटा दी। इससे निगम स्वामित्व की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो गई और आम नागरिकों के लिए सुलभ कॉम्पलेक्स तक पहुंच का रास्ता फिर से खुल गया।
रेलवे ने खुद हटाई सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने बनी दीवार, नगर निगम ने लिखा था पत्र
रेलवे ने खुद हटाई सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने बनी दीवार

भोपाल। नगर निगम ने रेलवे को पत्र लिखकर दीवार हटाने और नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद रेलवे ने खुद दीवार हटाकर जनसुविधा का रास्ता बहाल कर दिया।

नगर निगम की कार्रवाई के बाद हटी दीवार

नगर निगम की सख्ती के बाद पश्चिम-मध्य रेलवे ने ऐशबाग रोड स्थित बरखेड़ी क्षेत्र में निगम द्वारा बनाए गए सार्वजनिक सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने बिना अनुमति बनी दीवार को स्वयं हटा लिया। इसके साथ ही निगम स्वामित्व की जमीन भी अतिक्रमण से मुक्त हो गई।

Bhopal : सोमवार से चलेंगी भोपाल में ई-बसें, पांच दिन रूट ट्रायल के बाद के शुरू होगा कमर्शियल रन

सुलभ कॉम्पलेक्स तक पहुंच हुई आसान

दीवार हटने के बाद आम नागरिकों के लिए सुलभ कॉम्पलेक्स तक पहुंच का रास्ता फिर से खुल गया। मालूम हो कि इस मामले को लेकर पीपुल्स समाचार ने सबसे पहले 4 मई के अंक में खबर प्रकाशित की थी।

Breaking News

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना है कॉम्पलेक्स

नगर निगम के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऐशबाग रोड-बरखेड़ी क्षेत्र में निगम की भूमि पर सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया था। यहां पश्चिम-मध्य रेलवे ने बिना निगम की अनुमति के सीमा दीवार खड़ी कर दी, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया और निगम की भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति बन गई।

Sir Garry Sobers Died : क्रिकेट जगत ने खोया अपना महानायक, दिग्गज ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन

चेतावनी के बाद रेलवे ने हटाई सीमा दीवार

निगम प्रशासन ने रेलवे को पत्र लिखकर दीवार हटाने और मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की बात कही थी। निगम की चेतावनी के बाद रेलवे ने खुदृ सीमा दीवार हटा दी और अधिकारियों ने कहा कि जनसुविधाओं में बाधा उत्पन्न करने वाले मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts