Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal : सोमवार से चलेंगी भोपाल में ई-बसें, पांच दिन रूट ट्रायल के बाद के शुरू होगा कमर्शियल रन

भोपाल में सोमवार 20 जुलाई से ई-बसों का सफर शुरू हो जाएगा। पहले पांच दिन रूट ट्रायल के बाद कमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। भोपाल की मेयर और एमआईसी मेंबर ने शुक्रवार को बस में बैठकर सफर किया। पहले चरण में 25 बसों से शुरूआत होगी।
सोमवार से चलेंगी भोपाल में ई-बसें, पांच दिन रूट ट्रायल के बाद के शुरू होगा कमर्शियल रन
भोपाल। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में अब राजधानी में ये ई-बसें चलेंगी।

भोपाल। सुरक्षित और आरामदायक शहरी परिवहन का हमारा सपना अब पूरा होने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद शहर में ई बसों की शुरूआत होने जा रही है। सोमवार से 25 ई बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। हालांकि पहले पांच दिन रूट ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद कमर्शियल रन की शुरुआत होगी। शुक्रवार को महापौर मालती राय, एमआईसी सदस्य मनोज राठौर और नगर निगम के अधिकारियों ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित ई-चार्जिंग डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बसों का बाहरी और अंदरूनी निरीक्षण करने के साथ उनमें बैठकर सफर भी किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मनोज राठौर ने बताया कि बसों के कमर्शियल रन से पहले ट्रायल किया जाएगा।

/img/89/1784307051233

रूट में आने वाली दिक्कतों को देखेंगे 

उन्होंने बताया कि शुरूआती चरण में इन ई-बसों का संचालन शहर के दो प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। ट्रायल के दौरान रूट पर आने वाली दिक्कतों जैसे स्टॉपेज, मोड़, भीड़ भाड़ के साथ अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। इसके पूरा होने के बाद ही इस सेवा की शुरूआत की जाएगी।

1.40 रुपए प्रति किमी हो सकता है किराया 

फिलहाल बसों का किराए का निर्धारण नहीं हो सका है। हालांकि जानकारी कि मुताबिक इन बसों के लिए यात्रियों को 1.40 रुपए प्रतिकिमी से किराया लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सभी बसें 25 सीटर और पूरी तरह वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के लिए आॅटोमैटिक दरवाजे लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम डॉ.मोहन यादव की पहल का कमाल, विक्रमोत्‍सव 2026 को मिला BITA Gold Award

महापौर ने दिए निर्देश.. बेहतर हो संचालन 

महापौर मालती राय ने चार्जिंग डिपो की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से संचालन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ई-बसों का संचालन बेहतर ढंग से किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके। उन्होंने बसों और चार्जिंग डिपो के नियमित रखरखाव के भी निर्देश दिए।

दिव्यांगों के उतरने-चढ़ने की खास व्यवस्था 

मालूम हो कि पीएम ई-बस सेवा के तहत प्राप्त 25 सीटर बसें पूर्णत: वातानूकुलित हैं। इसमें आॅटोमेटिक गेट के साथ ही दिव्यांगजन के लिए बस में चढ़ने और उतरने के लिए विशेष हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। प्रारंभिक चरण में इन बसों का संचालन दो रूटों पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP High Court: भोपाल-देवास रोड पर फास्टैग से ज्यादा टोल वसूली का मामला, हाईकोर्ट ने दिए ₹11 करोड़ लौटाने के आदेश

यह है बसों की खासियत 

  • 25-सीटर एसी इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बस 
  • ऑटोमैटिक व्हीलचेयर लिफ्ट
  • ऑटोमैटेड रैंप से सीधे बस में प्रवेश
  • कुल 5 सीसीटीवी कैमरे (1 रियर 4 इनडोर)
  • हर दो सीटों के बीच पैनिक बटन
  • हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts