Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP ATS:यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, आईएसआई से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई कर साजिश का पर्दाफाश किया है। गोरखपुर और बाराबंकी से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की योजना का आरोप है। जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, आईएसआई से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
AI GENERATED IMAGE

दोनों आरोपियों को अलग-अलग जिलों से पकड़ा गया। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। आईएसआई और विदेशी नेटवर्क से जुड़ने के संकेत मिले है, वहीं एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी 

उत्तर प्रदेश एटीएस ने जल्द कार्रवाई करते हुए गोरखपुर और बाराबंकी से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ के रूप में हुई है। दोनों पर राज्य में बड़ा हमले करने की योजना बनाने का आरोप है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई। 

ये भी पढ़ें: 'मुझे बर्खास्त कर दो, इस्तीफा नहीं दूंगी...', ममता बनर्जी जिद पर अड़ीं, विधायकों को काले कपड़े पहनने को कहा

हथियार बरामद, हमले की तैयारी के संकेत

एटीएस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों किसी बड़े हमले की तैयारी में थे। डिजिटल डिवाइस से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री से साजिश की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह भी देखा जा रहा है कि हथियार कहां से उपलब्ध कराए गए। यूपी एटीएस गहनता से जांच कर रही है। 

आईएसआई से जुड़े तार बताए जा रहे 

प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के तार आईएसआई और पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि, इनका संपर्क गैंगस्टर शहजाद भट्टी से भी था। आरोपी सोशल मीडिया से लड़कों को जोड़ रहे थे। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। इसके साथ ही एजेंसियां अब इस अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की परतें खोलने में जुटी हैं। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप की ईरान को धमकी! शर्तें मानो तभी खत्म होगा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’

संवेदनशील ठिकाने थे निशाने पर

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों को महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था। यह साजिश बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाने की थी। सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते इसे नाकाम कर दिया। अब संभावित टारगेट्स की भी जांच की जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगाल रही 

हाल ही में जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को भी इसी नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे खालिस्तानी संगठनों का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि इन संगठनों को पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है। जांच एजेंसियां इन सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। आने वाले समय में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts