Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी आज जर्मनी के लिए होंगे रवाना :बर्लिन में भारतीयों को करेंगे संबोधित, 15 से 20 दिसंबर का रहेगा दौरा

IOC ने उनके दौरे पर कहा कि राहुल बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान यूरोप में IOC के लोकल ब्रांच के सभी प्रमुख NRI मुद्दों, कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से रणनीतियों पर बातचीत भी करेंगे।
Follow on Google News
बर्लिन में भारतीयों को करेंगे संबोधित, 15 से 20 दिसंबर का रहेगा दौरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार से जर्मनी की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,राहुल का यह टूर 15 से 20 दिसंबर कै होगा। यहां वे भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे साथ ही जर्मन सरकार के मंत्रियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। कांग्रेस के प्रकोष्ठ 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' (IOC) ने यह जानकारी दी है।

    6 महीने में 5वां विदेश दौरा

    पिछले छह महीनों में राहुल गांधी का यह पांचवां विदेश दौरा है। इससे पहले वे जुलाई से सितंबर के बीच लंदन, मलेशिया, ब्राजील और कोलंबिया की यात्राएं कर चुके हैं। वहीं राहुल का जर्मनी दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब देश में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। उनकीविदेश यात्रा को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए और इसे लेकर राजनीतिक हमला बोला।

    IOC के प्रोग्राम से होगी दौरे की शुरुआत

    राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत 17 दिसंबर को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के एक कार्यक्रम से होगी यहां वे हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे यूरोप के अलग-अलग देशों से आए IOC नेताओं से मुलाकात करेंगे। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने इस दौरे को पार्टी के वैश्विक संवाद को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल बताया है।

    IOC के मुताबिक, राहुल गांधी बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान यूरोप में IOC की स्थानीय इकाइयों से जुड़े प्रमुख NRI मुद्दों, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा के विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा होगी।

    IOC ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने जानकारी दी कि संगठन राहुल गांधी की मेजबानी को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

    विवादों से घिरी रही 5 सालों की विदेश यात्राएं

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरों को लेकर पहले भी कई बार विवाद और राजनीतिक बयानबाजी होती रही है। एक नजर अब तक की उनकी पिछले 5 विदेशी दौरे पर

    • 28 सितंबर 2025: बॉस्टन में राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय चुनाव आयोग से समझौता हो चुका है और चुनावी प्रणाली में गड़बड़ी है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में बालिग मतदाताओं से ज्यादा वोटिंग हुई। राहुल के मुताबिक, चुनाव आयोग ने शाम 5:30 बजे तक के आंकड़े दिए थे, लेकिन इसके बाद 5:30 से 7:30 के बीच 65 लाख वोट पड़ने की बात सामने आई।

    • मई 2022: ब्रिटेन दौरे के दौरान राहुल गांधी ने CBI और ED का जिक्र करते हुए भारत सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से की थी। इस बयान पर BJP ने विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

    • दिसंबर 2020: राहुल गांधी नानी से मिलने इटली गए थे। इसी दौरान 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस पड़ा, जिसमें वे शामिल नहीं हो सके। बाद में हुए पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और यूपी चुनावों में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन को कुछ नेताओं ने उनके विदेशी दौरे से जोड़ा। आरोप लगे कि इटली जाने के चलते उन्होंने पंजाब की एक रैली भी रद्द करवाई।

    • दिसंबर 2019: देश में CAA के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा था, उसी समय राहुल गांधी दक्षिण कोरिया चले गए। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के भीतर से भी सवाल उठे थे।

    • अक्टूबर 2019: हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से करीब 15 दिन पहले राहुल गांधी कंबोडिया गए थे। इस पर भाजपा ने कहा कि वे पर्सनल टूर पर बैंकॉक गए हैं, जबकि कांग्रेस का कहना था कि वे मेडिटेशन के लिए कंबोडिया गए थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts