Delhi Building Collapse: विवेक विहार में पुराने मकान की छत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में पुराने मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे हुई घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

दिल्ली के विवेक विहार में अचानक ढही मकान की छत
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पुराने मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब अचानक मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मी और बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
खबर लगातार अपडेट की जारी है...



















