Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू, राहुल बोले- नहीं दिख रहा लोगों का दर्द

Follow on Google News
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू, राहुल बोले- नहीं दिख रहा लोगों का दर्द
इंफाल। मणिपुर के थौबल से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू' हो गई है। मणिपुर के थौबल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा की शुरुआत के प्रतीक रूप में पहले राहुल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। इसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से कांग्रेस नेताओं के हाथ में राष्ट्र ध्वज की कमान सौंपी। इसी के साथ यात्रा की शुरुआत हो गई। ये यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

PM मणिपुर के आंसू पोछने नहीं आए : राहुल

मणिपुर के थौबल में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, 29 जून को मैं मणिपुर आया था। उस वक्त जो मैंने देखा-सुना, वो पहले कभी देखा-सुना नहीं था। 2004 से मैं राजनीति में हूं। पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां सरकार नाम की संस्था तबाह हो गई है। मणिपुर में इतना कुछ हुआ, लेकिन आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री आपसे गले लगने, आपके आंसू पोंछने नहीं आए। शर्म की बात है।

सभी लोग उनके साथ खड़े होकर ताकत दिखाएं : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, राहुल गांधी जी पहले 'भारत जोड़ो यात्रा' में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। इस यात्रा में गरीबों, महिलाओं, बच्चों, पत्रकारों, छोटे व्यापारियों से मिले। आज फिर से वे मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रहे हैं। इसीलिए सभी लोग उनके साथ खड़े होकर ताकत दिखाएं, ऐसी मेरी आशा है।

खड़गे ने मंच से पढ़ी शायरी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से शायरी पढ़ी, बोले- जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फ़िज़ूल है, कद आसमान का... हम सभी को राहुल जी का धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि राहुल जी संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं और वह इस यात्रा के दौरान लोगों से मिलेंगे।

खड़गे ने ध्वजारोहण किया

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत प्रदेश के कई नेता समारोह में मौजूद रहे। राहुल गांधी यात्रा शुरू करने से पहले थौबल के खोंगजोम वॉर मेमोरियल पहुंचे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1746474584226881775[/embed]

कोहरे कारण विमान ने देर से भरी उड़ान

राहुल की ये यात्रा पहले दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली थी। दिल्ली में कोहरे के चलते राहुल के विमान ने देर से उड़ान भरी। मणिपुर के इंफाल पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।  वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई दिग्गज नेता मणिपुर पहुंच गए हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1746468172952437229[/embed]

इन राज्यों से निकलेगी यात्रा

15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल से 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेंगे। यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में 20 मार्च को खत्म होगी।

जानें कहां कितने दिन रहेगी यात्रा-

  • मणिपुर – 1 दिन
  • नागालैंड – 2 दिन, 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • असम – 8 दिन, 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • अरुणाचल प्रदेश – 1 दिन
  • मेघालय – 1 दिन
  • पश्चिम बंगाल – 5 दिन, 523 KM और सात जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • बिहार – 4 दिन, 425 किमी और 7 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • झारखंड – 8 दिन 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी।
  • ओडिशा – 4 दिन, 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी
  • छत्तीसगढ़ – 5 दिन, 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी।
  • उत्तर प्रदेश – 11 दिन, 20 जिलों को कवर करेगी।
  • मध्य प्रदेश – 7 दिन, 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी।
  • राजस्थान – 1 दिन, 2 जिलों जाएगी।
  • गुजरात – 5 दिन
  • महाराष्ट्र – 5 दिन तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

यात्रा का फोक्स

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस की नजर पूर्वोत्तर के साथ ही हिंदी पट्टी के वोटर्स पर है। इसके साथ ही एससी-एसटी (SC-ST) के लिए रिजर्व सीटों पर भी है। यात्रा 30 ऐसी लोकसभा सीटों से निकलेगी जो एससी-एसटी के लिए रिजर्व रहती हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिन सीटों से निकलेगी इसमें 13 सीटें SC के लिए और 17 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।

यह चुनावी यात्रा नहीं है : जयराम रमेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत काल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि ‘पिछले 10 साल, अन्याय के काल’ साबित हुए हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के मन में क्या है ये बात राहुल गांधी लोगों को बताएंगे। ये एक राजनीतिक कांग्रेस पार्टी की वैचारिक यात्रा है। ये कोई चुनावी यात्रा नहीं है।

परमिशन पर पॉलिटिक्स

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू होने से पहले ही परमिशन को लेकर पॉलिटिक्स चालू हो गई थी। पार्टी ने 2 जनवरी को राज्य सरकार से हप्ता कांगजेई बुंग मैदान से यात्रा को शुरू करने की परमिशन मांगी थी। लेकिन कानून-व्यवस्था का हवाला देकर पहले इससे इनकार कर दिया गया। हालांकि, 10 जनवरी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी गई। सरकार ने कहा – कार्यक्रम स्थल पर 1 हजार से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस ने जगह बदलकर थौबल से यात्रा को शुरू करने का फैसला किया। लेकिन, थोबल प्रशासन ने कांग्रेस के सामने शर्त रखी कि कार्यक्रम 1 घंटे में समाप्त हो जाना चाहिए और 3 हजार से ज्यादा की भीड़ नहीं होना चाहिए।

यात्रा के लिए कांग्रेस ने लॉन्च किया गाना

12 जनवरी को कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए एक गाना लॉन्च किया है। पार्टी ने ‘सहो मत-डरो मत’ टैगलाइन के साथ इसे ‘न्याय गीत’ का नाम दिया है। इसमें प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों, राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो पदयात्रा की कुछ झलकियां, कोरोना महामारी के दौरान मौतें और किसानों, मजदूरों के साथ बातचीत को दिखाया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था। इस यात्रा का समापन श्रीनगर में के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित कर 100 से ज्यादा बैठकें की थीं। इसके साथ ही 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीं। ये भी पढ़ें –  आज मणिपुर से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 67 दिन… 15 राज्य और 6700 km की तय करेंगे दूरी; जानें रूट मैप
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts