Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकसभा में हंगामा:अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाकर घिरे राहुल गांधी, रिजिजू बोले- सबूत दीजिए या माफी मांगिए

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह पर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आदेश देने का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने बयान पर माफी की मांग की जबकि हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाकर घिरे राहुल गांधी, रिजिजू बोले- सबूत दीजिए या माफी मांगिए
अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाकर घिरे राहुल गांधी

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर भारी हंगामा हो गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया था। इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने तीखी आपत्ति जताई और सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से तत्काल माफी की मांग करते हुए कहा कि बिना सबूत ऐसे आरोप संसद की गरिमा के खिलाफ हैं।

बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री सदन में मौजूद नहीं हैं और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश दिया था। राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया और उन्हें डराने के लिए कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई की अनुमति केवल प्रधानमंत्री या गृह मंत्री ही दे सकते हैं।

रिजिजू बोले- सबूत दीजिए या माफी मांगिए

राहुल गांधी के आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद में किसी मंत्री पर इस तरह का गंभीर आरोप लगाने के लिए ठोस आधार होना चाहिए। रिजिजू ने कहा कि यदि राहुल गांधी के पास कोई दस्तावेज या प्रमाण है तो उसे सदन में रखें, अन्यथा उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप स्वीकार नहीं किए जा सकते और इस तरह सदन की कार्यवाही नहीं चल सकती।

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली : PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, X को भेजा नोटिस...

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष ने इतना गंभीर आरोप लगाया है तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई का आदेश किसने दिया था। हालांकि रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि जांच की मांग करना अलग बात है लेकिन किसी व्यक्ति का नाम लेकर आरोप लगाना अलग मामला है। उन्होंने दोहराया कि राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

स्पीकर ओम बिरला ने की संयम बरतने की अपील

सदन में बढ़ते हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वे विधेयक के विषय पर बोलें और बिना प्रमाण किसी व्यक्ति का नाम लेने से बचें। स्पीकर ने कहा कि संसद नियमों और तथ्यों के आधार पर चलती है तथा बहस भी उसी मर्यादा में होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में राहुल गांधी के 50 मिनट के भाषण पर बवाल, इडियट' और 'अंधभक्त' शब्दों से मचा हंगामा; स्पीकर ने हटवाए बयान

शीर्ष स्तर से मिलती है फोर्स इस्तेमाल की मंजूरी

राहुल गांधी ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ जिस तरह बल प्रयोग किया गया, उसकी अनुमति केवल शीर्ष स्तर से ही दी जा सकती है। उन्होंने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि इस मामले की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts