नई दिल्ली :PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, X को भेजा नोटिस...

इस कार्रवाई से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने Meta को भी नोटिस जारी किया था। सरकार ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा एक वीडियो सीमित करने को कहा था। हालांकि बाद में मेटा ने उस वीडियो को दोबारा बहाल कर दिया।
PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, X को भेजा नोटिस...
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बुधवार को X को पत्र लिखकर संबंधित पोस्ट और वीडियो तुरंत हटाने के साथ उन्हें पोस्ट करने वाले अकाउंट्स की पूरी जानकारी मांगी है।

पुलिस ने कहा है कि जिन अकाउंट्स से यह सामग्री पोस्ट की गई, उनके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पता, लॉगिन-लॉगआउट का रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी विवरण जांच के लिए उपलब्ध कराए जाएं।

कब सामने आया मामला?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह मामला 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान सामने आया। इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल हुए, जिनमें सेना, पुलिस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां की गई थी। इन पोस्ट और वीडियो को लेकर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Breaking News

किसने की आपत्तिजनक पोस्ट?

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने किसी व्यक्ति या संगठन का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जिन X अकाउंट्स से संबंधित पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए, उनकी पहचान करने के लिए प्लेटफॉर्म से अकाउंट धारकों की पूरी जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पोस्ट किसने किए और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session : लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था संकट में

X से क्या-क्या जानकारी मांगी गई?

  1. संबंधित पोस्ट और वीडियो तुरंत हटाए जाएं।
  2. अकाउंट धारक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दी जाए।
  3. अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट का समय और तारीख उपलब्ध कराई जाए।
  4. IP और अन्य तकनीकी रिकॉर्ड जांच एजेंसियों को सौंपे जाएं।
  5. पोस्ट और वीडियो से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए ताकि भविष्य की जांच में उनका इस्तेमाल किया जा सके।
  6. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की धारा 63(4) के तहत आवश्यक प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाए।

पहले Meta को भी भेजा गया था नोटिस

इस कार्रवाई से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने Meta को भी नोटिस जारी किया था। सरकार ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा एक वीडियो सीमित करने को कहा था। हालांकि बाद में मेटा ने उस वीडियो को दोबारा बहाल कर दिया।

CJP प्रदर्शन के बाद बढ़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के बाद सामने आए सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के आधार पर की जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की। इसी के आधार पर पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान करने और डिजिटल साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में लगी हुई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts