राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच?मैकुलम के जाने के बाद रेस में 'द वॉल' का नाम सबसे आगे, इन दिग्गजों पर भी रहेंगी नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनने की रेस में शामिल है। रविवार को ECB ने ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच के पद से हटाया था। जिसके बाद ECB इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड संभावित कैंडीडेट्स के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें द्रविड़ का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ उन चुनिंदा उम्मीदवारों में शामिल है जिस पर ECB विचार कर रहा है। लिस्ट में एंडी फ्लावर, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जस्टिन लैंगर जैसे नाम शामिल है। इससे एक दिन पहले रविवार 12 जुलाई रो ECB ने मैकुलम को टेस्ट कोच के पद से हटाने की जानकारी दी।
आखिर क्यों ECB की पसंद बने द्रविड़
द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने आईसीसी के टूर्नामेंट में अपना किताब जीता था। द्रविड़ की प्लांड कोचिंग, खिलाड़ियों को विकसित करने की क्षमता और लंबे समय की सोच उन्हेंअब इंग्लैंड का कोच बनने की मजबूत दावेदारी में सबसे आगे ला रही है। इसस पहले भारत ने 53 साल के द्रविड़ के कार्यकाल में साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। उनके नेतृत्व में भारत WTC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी। इसके अलावा उनका भारत की अंडर- 19 और ए टीम के साथ उनका काम भी काफी सराहा गया है।
2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ को हवा में उठाया
2024 T-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर थम्स अप करते राहुल द्रविड़
क्या फुल टाइम कोच बनेंगे द्रविड़?
रिपोर्ट्स में लिखा गया है कि Rahul Dravid इंग्लैंड की फुल टाइम कोचिंग में इंटरेस्टेड नहीं है। हालांकि इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच बनने पर उन्हें परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर अपने अनुभव साझा करने का स्टेज मिलेगा। इसी वजह से ईसीबी उनकी रूचि पर जरूर गहन विचार जानना चाहेगा।
रेस में ये नाम भी शामिल
पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान एंडी फ्लावर भी इस पद के कोच पद के लिए खास दावेदार माने जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड ने तीन एशेज सीरीज जीती थी। साथ ही टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष जगह हासिल की थी। जबकि फ्लावर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीताया था। इसके अलावा रिचर्ड डॉसन, श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा और पाकिस्तान के मुख्य हेड कोच माइक हेसन के नाम भी लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं। ECB अगले साल होने वाली एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए टेस्ट मुख्य कोच की नियुक्ति करना चाहता है।
मैकुलम का कोचिंग युग खत्म
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का कार्यकाल आखिरकार समाप्त हो गया। करीब चार साल तक टीम की कमान संभालने वाले मैकुलम घरेलू मैदानों पर तो सफल रहे, लेकिन विदेशी दौरों पर लगातार मिली नाकामियों ने उनकी विदाई की पटकथा लिख दी।
घर में हिट लेकिन विदेशों में फ्लॉप रही इंग्लैंड
मैकुलम के कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड ने कुल 49 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 27 में जीत और 20 में हार मिली। घरेलू मैदान पर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 में से 18 टेस्ट जीते, लेकिन विदेशी पिचों पर कहानी बिल्कुल अलग रही। इंग्लैंड ने विदेश में खेले 21 टेस्ट मैचों में सिर्फ 9 जीत दर्ज की, जबकि भारत (2023-24) और पाकिस्तान (2024-25) के दौरों पर सीरीज गंवानी पड़ी। लगातार विदेशी असफलताओं के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बदलाव का फैसला लिया।
इंग्लैंड टेस्ट टीम का घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा लेकिन विदेशों में टीम फ्लॉप साबित हुई
बैजबॉल का रंग फीका पड़ा
ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक अंदाज को नई पहचान दी, जिसे दुनिया ने 'बैजबॉल' के नाम से जाना। शुरुआती दौर में इस रणनीति की खूब चर्चा हुई, लेकिन समय के साथ इसके नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र बीत जाने के बावजूद इंग्लैंड एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सका। ऐसे में माना जा रहा है कि मैकुलम की विदाई के साथ ही इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल युग का भी अंत हो गया।











