PlayBreaking News

राघव चड्ढा को झटाका :24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स कम, जानें पहले कितने थे

राघव चड्ढा को बीजेपी जॉइन करने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। महज 24 घंटे में उनके 11 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घट गए। पहले जहां उनके 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह संख्या गिरकर करीब 13.5 मिलियन रह गई है। 
Follow on Google News
24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स कम, जानें पहले कितने थे

राजनीति में लिए गए फैसलों का असर अब सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तुरंत दिखने लगा है। इसका ताजा उदाहरण हैं राघव चड्ढा, जिन्हें पिछले 24 से 48 घंटों के भीतर इंस्टाग्राम पर बड़ा झटका लगा है। जैसे ही उन्होंने बीजेपी जॉइन करने का ऐलान किया, वैसे ही उनके फॉलोअर्स तेजी से कम होने लगे। एक समय युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय माने जाने वाले राघव चड्ढा के फॉलोअर्स में इतनी तेजी से गिरावट आई है कि यह चर्चा का विषय बन गया है। आंकड़े बताते हैं कि महज एक दिन में 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम

अगर आंकड़ों की बात करें तो 23 अप्रैल 2026 तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन (1.46 करोड़) फॉलोअर्स थे। लेकिन 24 अप्रैल के बाद तस्वीर बदल गई। बीजेपी जॉइन करने की खबर सामने आते ही फॉलोअर्स तेजी से घटने लगे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब उनके फॉलोअर्स करीब 13.5 मिलियन रह गए हैं। यानी करीब 11 लाख से ज्यादा लोग उन्हें छोड़ चुके हैं और यह गिरावट अभी भी जारी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय, पैटरनिटी लीव और 28 दिन रिचार्ज! राघव चड्ढा के वो एजेंडे सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड

युवाओं की नाराजगी मानी जा रही वजह

जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अचानक नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे साफ वजह है। राघव चड्ढा की पहचान लंबे समय तक आम आदमी पार्टी से जुड़ी रही है और उनकी छवि एक युवा और साफ-सुथरे नेता की रही है। ऐसे में पार्टी बदलने के फैसले को उनके कई समर्थकों ने पसंद नहीं किया। खासकर युवा वर्ग, जिसे ‘Gen-Z’ कहा जाता है, उसने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स में भी लोगों ने खुलकर प्रतिक्रिया दी, जिसका असर फॉलोअर्स की संख्या पर साफ दिखा।

Breaking News

परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद बढ़ी थी फैन फॉलोइंग

राघव चड्ढा की लोकप्रियता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रही। उनकी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से होने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में फिल्मी दर्शकों का भी बड़ा हिस्सा जुड़ गया था। लेकिन जानकारों का मानना है कि जो 'कोर समर्थक' आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़े थे, वे राघव के इस अचानक हृदय परिवर्तन से आहत महसूस कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जिसका नतीजा 'मास अनफॉलोइंग' (Mass Unfollowing) के रूप में सामने आ रहा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts