Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Queen 2 :कंगना रनौत ‘क्वीन 2’ की तैयारी शुरू, अप्रैल के अंत में फ्लोर पर आएगी फिल्म

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म Queen का सीक्वल ‘क्वीन 2’ जल्द बनने जा रहा है। Kangana Ranaut एक बार फिर रानी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल के आखिर में मुंबई से शुरू होगी और कहानी इस बार भारत के अलग-अलग शहरों में रानी की नई आत्म-खोज की यात्रा दिखाएगी।
कंगना रनौत ‘क्वीन 2’ की तैयारी शुरू, अप्रैल के अंत में फ्लोर पर आएगी फिल्म
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल अब आखिरकार बनने जा रहा है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि कंगना रनौत को उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाया था। लंबे समय से ‘क्वीन 2’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब इसकी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

    अप्रैल के आखिर में शुरू होगी शूटिंग

    सूत्रों के मुताबिक, ‘क्वीन 2’ की शूटिंग अप्रैल के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म की शुरुआत मुंबई के एक स्टूडियो से होगी, जहां उत्तर भारतीय शहर का बड़ा सेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टीम देश के अलग-अलग महानगरों में शूटिंग करेगी। बताया जा रहा है कि पूरी शूटिंग लगभग तीन महीने में पूरी कर ली जाएगी।

    कहानी में नया ट्विस्ट, फिर शुरू होगी आत्म-खोज की यात्रा

    इस बार रानी का किरदार पहले से ज्यादा मजबूत, समझदार और आत्मविश्वासी नजर आएगा। हालांकि कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा, जो उसे एक बार फिर आत्म-खोज की यात्रा पर ले जाएगा। जहां पहले भाग में रानी ने पेरिस और एम्स्टर्डम की सैर की थी, वहीं इस बार वह भारत के अलग-अलग शहरों में अपनी नई पहचान तलाशती नजर आएगी।

    ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू : राजकुमार राव निभाएंगे दादा का किरदार, इंस्टा पोस्ट पर दी जानकारी

    पहली फिल्म की टीम और सफलता

    पहले भाग का निर्देशन विकास बहल ने किया था। फिल्म में राजकुमार राव और लीजा हेडन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी और कंगना की परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था।

    अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में कंगना

    ‘क्वीन 2’ के अलावा कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर भी चर्चा में हैं, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों की कहानी पर आधारित होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts