Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उड़ानें रुकीं, टूर्नामेंट छूटा!मुश्किल हालात के बाद घर पहुंचीं सिंधु

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारतीय खेल जगत पर भी पड़ा। दुबई के रास्ते बर्मिंघम जा रहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु फ्लाइट ऑपरेशन रुकने के कारण एयरपोर्ट पर फंस गईं।
मुश्किल हालात के बाद घर पहुंचीं सिंधु
social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बेंगलुरु। मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु हाल ही में दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई थीं, लेकिन अब वह सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सिंधु ने लिखा कि वह बैंगलोर में अपने घर वापस आकर बेहद राहत महसूस कर रही हैं। पिछले कुछ दिन उनके लिए अनिश्चितता और चिंता से भरे रहे, लेकिन अब वह सुरक्षित हैं और आभारी हैं।

    यह भी पढ़ें: कैसे ट्रैक हुए ईरान के सुप्रीम लीडर? कैमरों से लेकर AI तक… ऐसे तैयार हुआ खामेनेई पर हमले का ब्लूप्रिंट

    सिंधु ने अपनी पोस्ट में दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन अधिकारियों और ग्राउंड टीम का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में जिस तरह सभी ने सहयोग किया, वह शब्दों से परे है। उनके अनुसार, ऐसे समय में संवेदनशीलता और पेशेवर रवैया सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है।

    यह भी पढ़ें: US-Israel Iran Conflict : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, ट्रंप बोले- ईरान पर सबसे बड़ा हमला अभी बाकी

    Twitter Post

    क्यों फंसी थीं सिंधु?

    सिंधु दुबई के रास्ते इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही थीं। उन्हें प्रतिष्ठित All England Open Badminton Championships में हिस्सा लेना था। लेकिन इसी दौरान मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी गईं। सुरक्षा कारणों से फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए, जिससे सिंधु को दुबई एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा।

    अचानक बदली इस स्थिति ने उनकी यात्रा योजना पूरी तरह बिगाड़ दी। लगातार इंतजार और अनिश्चितता के बीच आखिरकार उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया। अब वह इस साल ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

    भारत के लिए होगा बड़ा झटका

    दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन रह चुकी सिंधु का टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में गिना जाता है। ऐसे में सिंधु की गैरमौजूदगी भारतीय फैंस के लिए निराशाजनक है।

    हालांकि सिंधु ने साफ किया है कि फिलहाल वह आराम करेंगी, खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से रीसेट करेंगी और फिर ही आगे की तैयारी करेंगी। उनके इस फैसले को समझदारी भरा कदम माना जा रहा है।

    वैकल्पिक रास्तों से पहुंचे अन्य खिलाड़ी

    सिंधु भले ही बर्मिंघम नहीं पहुंच सकीं, लेकिन भारत के कुछ अन्य खिलाड़ी अलग-अलग रास्तों से इंग्लैंड पहुंच गए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने सिंगापुर और अफ्रीका के रास्ते लंबी यात्रा कर बर्मिंघम पहुंचने का विकल्प चुना।

    भारत के शीर्ष पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन बिना किसी बड़ी परेशानी के वहां पहुंच गए हैं। पहले दौर में उनका मुकाबला चीन के विश्व नंबर एक खिलाड़ी शी युची से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है। वहीं युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी भी सुरक्षित बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। उनका सामना इंडोनेशिया के फरहान अलवी से होगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts