PlayBreaking News

कैसे ट्रैक हुए ईरान के सुप्रीम लीडर?कैमरों से लेकर AI तक… ऐसे तैयार हुआ खामेनेई पर हमले का ब्लूप्रिंट

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरे और मोबाइल नेटवर्क हैक कर उनकी गतिविधियों पर सालों तक नजर रखी। AI और साइबर जासूसी के जरिए हमले की सटीक योजना बनाई गई। जानिए इस पूरे हाईटेक ऑपरेशन की कहानी।
Follow on Google News
कैमरों से लेकर AI तक… ऐसे तैयार हुआ खामेनेई पर हमले का ब्लूप्रिंट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेल अवीव। 28 फरवरी 2026 को दुनिया की राजनीति में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, जासूसी और साइबर युद्ध के मायने ही बदल दिए। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि, अमेरिका और इजरायल ने इतनी सटीक जानकारी कैसे जुटाई कि हमला सीधे ईरान के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया।

    अब एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि, यह सिर्फ सैन्य हमला नहीं था, बल्कि कई सालों तक चला एक हाईटेक डिजिटल ऑपरेशन था। इस पूरे ऑपरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर जासूसी और हाई-प्रिसीजन मिसाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। यही वजह रही कि, हमला इतना सटीक साबित हुआ कि ईरान की शीर्ष नेतृत्व को बचने का मौका तक नहीं मिला।

    28 फरवरी 2026 को क्या हुआ था?

    28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया। उसी दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई राजधानी तेहरान में अपने किले जैसे कार्यालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हमला रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में हुआ। मिसाइलों ने सीधे उस परिसर को निशाना बनाया जहां खामेनेई मौजूद थे। हमले में खामेनेई के साथ कई शीर्ष सैन्य और राजनीतिक अधिकारी भी मारे गए।

    लेकिन इस हमले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि, आखिर अमेरिका और इजरायल को इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली कि उन्हें पता था कि खामेनेई किस समय और किस जगह मौजूद होंगे।

    कैसे सामने आया कैमरा हैकिंग का खुलासा

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, इजरायली खुफिया एजेंसी ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरा नेटवर्क में सालों पहले सेंध लगा दी थी। रिपोर्ट के अनुसार-

    • तेहरान के अधिकांश ट्रैफिक कैमरे हैक कर लिए गए थे।
    • कैमरों की लाइव फुटेज बाहर के सर्वर पर भेजी जा रही थी।
    • फुटेज को एन्क्रिप्ट कर इजरायल तक पहुंचाया जाता था।

    इससे इजरायली एजेंसियों को राजधानी की गतिविधियों की लगभग रियल टाइम जानकारी मिलती रही।

    यह भी पढ़ें: US-Israel Iran Conflict : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, ट्रंप बोले- ईरान पर सबसे बड़ा हमला अभी बाकी

    कैमरों से तैयार हुआ ‘मूवमेंट पैटर्न’

    हैक किए गए कैमरों की मदद से खामेनेई और उनकी सुरक्षा टीम की गतिविधियों का एक विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया। इस प्रक्रिया को खुफिया भाषा में Pattern of Life कहा जाता है। इसका मतलब है किसी व्यक्ति की रोजमर्रा की गतिविधियों का पूरा नक्शा तैयार करना।

    कैमरों से जुटाई गई जानकारी

    जानकारी का प्रकार

    क्या पता चला

    वाहन मूवमेंट

    सुरक्षा वाहनों की आवाजाही

    पार्किंग लोकेशन

    गार्ड्स अपनी कार कहां पार्क करते हैं

    समय

    कब कौन अंदर-बाहर जाता है

    रूट

    कौन सा रास्ता इस्तेमाल होता है

    इन जानकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियां उजागर कर दीं।

    मोबाइल नेटवर्क में भी घुसपैठ

    रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ कैमरे ही नहीं, बल्कि मोबाइल नेटवर्क को भी निशाना बनाया गया। मोबाइल डेटा से यह पता लगाया गया कि-

    • किस फोन की लोकेशन कहां है।
    • कौन किस समय परिसर में मौजूद है।
    • सुरक्षा टीम कब ड्यूटी बदलती है।

    इससे खामेनेई की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तस्वीर सामने आ गई।

    यह भी पढ़ें: FLIGHT FARE INCREASED: आसमान में बारूद, जमीन पर मुसीबत: रद्द हुईं सैकड़ों फ्लाइट्स, कई गुणा बढ़ा विमानों का किराया!

    AI का भी लिया गया सहारा

    इतनी बड़ी मात्रा में डेटा को समझना आसान नहीं था। इसलिए इजरायली एजेंसियों ने AI टूल्स और एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया। AI ने लाखों डेटा पॉइंट्स का विश्लेषण करके यह बताया कि-

    • सुरक्षा टीम कब बदलती है।
    • कौन अधिकारी कब आता है।
    • किस दिन बैठकें होती हैं।
    • किस समय खामेनेई अपने ऑफिस में होते हैं।
    • AI की मदद से हमले का सबसे सही समय तय किया गया।

    मोसाद और यूनिट 8200 की भूमिका

    इस ऑपरेशन में दो प्रमुख एजेंसियों का नाम सामने आया है।

    इजरायली एजेंसियां

    एजेंसी

    भूमिका

    मोसाद

    अंतरराष्ट्रीय जासूसी और मानव स्रोत

    यूनिट 8200

    साइबर ऑपरेशन और डिजिटल निगरानी

    इन दोनों एजेंसियों ने मिलकर तेहरान की डिजिटल व्यवस्था में गहरी घुसपैठ की।

    CIA की भी अहम भूमिका

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के पास एक ह्यूमन सोर्स भी था। इस स्रोत ने जमीनी स्तर की जानकारी दी, जिससे डिजिटल डेटा की पुष्टि हो सकी।

    यह भी पढ़ें: US Iran Israel Conflict : ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी की भी मौत

    हमले से पहले नेटवर्क क्यों बंद किया गया

    हमले के समय एक और अहम कदम उठाया गया। तेहरान की पाश्चर स्ट्रीट के आसपास मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया गया। इसका मकसद था कि, कोई भी चेतावनी संदेश बॉडीगार्ड तक न पहुंचे। सुरक्षा टीम तुरंत प्रतिक्रिया न दे सके। इस रणनीति ने हमले को और प्रभावी बना दिया।

    स्पैरो मिसाइल का इस्तेमाल

    हमले में इजरायल की अत्याधुनिक स्पैरो मिसाइल का इस्तेमाल किया गया।

    स्पैरो मिसाइल की खासियत

    विशेषता

    विवरण

    रेंज

    लगभग 1000 किमी

    सटीकता

    छोटे लक्ष्य को भी निशाना बना सकती है

    डिफेंस से बचाव

    कई एयर डिफेंस सिस्टम इसे रोक नहीं पाते

    कहा जाता है कि, यह मिसाइल डाइनिंग टेबल जितने छोटे लक्ष्य को भी निशाना बना सकती है।

    खामेनेई को शुरुआत में ही क्यों निशाना बनाया गया

    इजरायली अधिकारियों के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में ही खामेनेई को निशाना बनाने का फैसला लिया गया था। इसकी वजह थी कि, अगर उन्हें समय मिल जाता तो वे सुरक्षित अंडरग्राउंड बंकर में चले जाते। विशेषज्ञों के अनुसार, खामेनेई के पास दो हाई-सिक्योरिटी बंकर थे, जहां उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता था।

    Featured News

    क्या पहले से तैयार थी हमले की योजना

    रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान पर हमले की योजना कई महीनों पहले बनाई गई थी। लेकिन अंतिम फैसला तब लिया गया जब यह पुष्टि हो गई ,कि खामेनेई और शीर्ष अधिकारी एक ही समय पर परिसर में मौजूद होंगे।

    साइबर युद्ध का नया चेहरा

    यह घटना दिखाती है कि, आधुनिक युद्ध सिर्फ मिसाइलों या टैंकों से नहीं लड़ा जाता। अब युद्ध का एक नया मोर्चा है- साइबर स्पेस।

    साइबर युद्ध के संभावित हथियार

    • CCTV कैमरे
    • मोबाइल नेटवर्क
    • इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर
    • डेटा एनालिटिक्स
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    जो देश साइबर क्षमता में मजबूत हैं, वे बिना गोली चलाए भी बड़ी बढ़त बना सकते हैं।

    क्या शहरों के कैमरे सुरक्षित हैं?

    इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अगर ट्रैफिक कैमरे हैक हो सकते हैं, तो क्या दुनिया के दूसरे शहरों के कैमरे सुरक्षित हैं?

    विशेषज्ञों के अनुसार, कई शहरों के कैमरे इंटरनेट से जुड़े होते हैं। सुरक्षा कमजोर होने पर इन्हें हैक किया जा सकता है। इसका मतलब है कि भविष्य में डिजिटल निगरानी युद्ध का बड़ा हथियार बन सकती है।

    मिडिल ईस्ट में बढ़ सकता है तनाव

    खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। ईरान और इजरायल के बीच पहले से ही गहरा टकराव रहा है। यह घटना आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति और सुरक्षा रणनीतियों को पूरी तरह बदल सकती है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts