Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Russia Iran relations :पुतिन ने की ईरान के लिए अटूट समर्थन की घोषणा, सुप्रीम लीडर बनने पर मोजतबा को दी बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस ईरान के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि वह तेहरान के लिए अटूट समर्थन है। उन्होंने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई भी दी।
पुतिन ने की ईरान के लिए अटूट समर्थन की घोषणा, सुप्रीम लीडर बनने पर मोजतबा को दी बधाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को साफ कहा कि रूस ईरान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। पुतिन ने कहा कि मॉस्को तेहरान का समर्थन जारी रखेगा और इस मुश्किल समय में ईरान के साथ अपनी एकजुटता बनाए रखेगा। पुतिन ने कहा कि वह तेहरान के लिए अपने अडिग समर्थन और ईरानी मित्रों के साथ एकजुटता की पुष्टि करना चाहते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में अमेरिका-ईरान तनाव और सैन्य टकराव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।

    नए नेता से बातचीत में यह कहा... 

    पुतिन ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को पदभार संभालने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट रखने में सफल होंगे। पुतिन ने कहा कि ऐसे समय में जब ईरान सशस्त्र हमलों और गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य करना साहस और समर्पण की बड़ी परीक्षा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में ईरान मजबूती के साथ चुनौतियों का सामना करेगा।

    ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात, जताया शोक 

    इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुतिन ने खामेनेई के परिवार के सदस्यों, ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेताओं तथा बड़ी संख्या में मारे गए नागरिकों के प्रति भी संवेदना प्रकट की। क्रेमलिन के अनुसार, इस बातचीत में पुतिन ने दोहराया कि रूस किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए बल प्रयोग के पक्ष में नहीं है और वह संघर्ष समाप्त करने का समर्थन करता है। इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी रूस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

    57 साल के हैं नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 

    ईरान ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर मोजतबा खामेनेई को इस्लामिक गणराज्य का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया। वह देश के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में ईरान के पूर्वी हिस्से के पवित्र शहर मशहद में हुआ था। वह अली खामेनेई के छह बच्चों में से एक हैं। विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा हालात में ईरान के नेतृत्व में यह बदलाव वैश्विक राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। रूस द्वारा खुले तौर पर समर्थन जताने से यह भी संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध और मजबूत हो सकते हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts