Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग मामला : कनाडा में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर ने ली थी जिम्मेदारी

Follow on Google News
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग मामला : कनाडा में  एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर ने ली थी जिम्मेदारी
जालंधर। पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग के मामले में कनाडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। वहीं कनाडा पुलिस के मुताबिक, दूसरा आरोपी भारत फरार हो गया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान विन्निपेग के 25 वर्षीय अबजीत किंगरा के रूप में हुई है।

2 सितंबर को हुई थी फायरिंग

फायरिंग की घटना करीब 2 महीने पहले 2 सितंबर को हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शूटर गेट के बाहर से फायरिंग करते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि शूटर ने एपी ढिल्लों के घर करीब 11 गोलियां चलाईं। घटना के बाद से भारतीय और कनाडाई एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सलमान खान से ढिल्लों की करीबियों के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है। 9 अगस्त को सिंगर एपी ढिल्लों का गाना 'ओल्ड मनी' बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ रिलीज हुआ था। फायरिंग को इसी से जोड़कर देखा गया था। देखें VIDEO… [caption id="" align="aligncenter" width="600"] गैंगस्टर रोहित गोदारा[/caption]

घटना को लेकर रोहित गोदारा ने किया पोस्ट

फायरिंग के बाद, लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली। उसने लिखा- “राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और दूसरा वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं, रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेता हूं।” गोदारा ने सलमान के बारे में भी पोस्ट में लिखा है। बता दें, कुछ दिन पहने ही एपी ढिल्लों ने एक गाना रिलीज किया था जिसमें सलमान नजर आए थे।

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा ?

लॉरेंस गैंग का प्रमुख गैंगस्टर रोहित गोदारा पर 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामले राजस्थान में हैं। इसके अलावा उस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी केस दर्ज हैं। लॉरेंस गैंग को हथियार मुहैया करवाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे पहले भी रोहित गोदारा ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। उसके साथ अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने भी इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। ये भी पढ़ें- नहीं रहे पद्मश्री अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय : प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन थे, सभी पुराणों का अंग्रेजी में किया अनुवाद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts