Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन : शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के पुख्ता इंतजाम, इन जिलों में इंटरनेट बंद

Follow on Google News
किसानों के दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन : शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के पुख्ता इंतजाम, इन जिलों में इंटरनेट बंद
नई दिल्ली। पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिश करने वाले हैं। जिसके चलते दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), पुलिस के जवानों और दंगा नियंत्रण वाहन की तैनाती कर दी गई है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर का कहना है कि वे हर हाल में दिल्ली जाएंगे। वहीं, हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में लागू रहेगी। kisan plan b

किसानों का सीक्रेट प्लान तैयार

सूत्रों के अनुसार, किसान प्लान-B की तैयारी में हैं। किसान नेताओं ने आर्मी के रिटायर्ड अफसरों से बातचीत कर प्लान बनाया है। किसान जल्द इसे अमल करने वाले हैं। प्लान क्या है, इसे पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। haryana home minister

घायल पुलिसकर्मियों से मिलने पहुंचे हरियाणा के गृह मंत्री

किसान आंदोलन में पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी को टकराव में हरियाणा पुलिस के DSP समेत 10 जवान घायल हुए थे। उन्हें अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मचारियों का हाल-चाल जाना। delhi arrangements for kisan video

दिल्ली की सीमाओं पर सख्ती बढ़ाई

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा से सटी राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली में टिकरी बॉर्डर पर कंक्रीट बैरिकेड्स के बीच कंक्रीट डाली जा रही है। FARMER START PROTEST LIVE NEWS

5 हजार से ज्यादा किसान का मार्च

इससे पहले मंगलवार को किसानों ने 10 बजे पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया। दोपहर करीब 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंच गए थे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। शंभू बॉर्डर के पास पंजाब की तरफ 5 हजार से ज्यादा किसान इकट्‌ठा हो गए हैं। पटियाला रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन दिखाई दी। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए। FARMER PROTEST LIVE NEWS DELHI

ड्रोन के जरिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले

मशीन की रेंज कम पड़ी तो ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। किसानों ने यहां सड़क के बीच रखे सीमेंट के बैरिकेड को ट्रैक्टर से हटा दिया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने रबर की गोलियां चलाना शुरू कर दी थी। इस दौरान यहां अंबाला पुलिस के DSP समेत 5 पुलिसकर्मी और कई किसान भी घायल हो गए। ये भी पढ़ें - किसानों का दिल्ली कूच : शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल, किसानों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी; ड्रोन से छोड़े आंसू गैस के गोले, बॉर्डर पहुंचे 5 हजार से ज्यादा किसान
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts