अफवाह उड़ाई गई... पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ ने पद से दिया इस्तीफा? आखिर क्या है सच्चाई

चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (Punjab BJP President) सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते काफी दिनों से वे पार्टी से दूरी बनाए हुए थे। जाखड़ को एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। इस तरह का कोई बदलाव पार्टी के अंदर अभी नहीं हुआ है, अफवाह फैलाई गई है।
19 मई 2022 को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में सुनील जाखड़ को पार्टी जॉइन कराई थी।[/caption]
पंजाब BJP में हलचल, पार्टी ने कही ये बात
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी ने सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर का खंडन किया है।
- पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि, इस तरह का कोई बदलाव पार्टी के अंदर अभी नहीं हुआ है।
- पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अनिल सरीन का कहना है कि, सुनील जाखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया है। अफवाह फैलाई गई है।
क्या हो सकती है इस्तीफे की वजह
- जानकारी के मुताबिक, वे रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराज थे। बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि, बाद में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेज दिया गया था।
- इसके अलावा वह पंजाब में भाजपा नेताओं के काम करने के तरीके से भी नाखुश हैं। इस संबंध में जाखड़ ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पद छोड़ने की इच्छा भी जताई थी।
- सूत्रों के मुताबिक, जाखड़ ने जुलाई से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। हालांकि, वह भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत में मौजूद थे।
- हाल के दिनों में जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को पंचायत चुनाव पर चर्चा और तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में मीटिंग रखी गई थी। इसमें भी जाखड़ शामिल नहीं हुए थे।
19 मई 2022 को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में सुनील जाखड़ को पार्टी जॉइन कराई थी।[/caption]




















