Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुणे में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने पिकअप को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Follow on Google News
पुणे में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने पिकअप को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत; कई घायल
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जेजुरी-मोरगांव रोड पर श्रीराम ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पिकअप वाहन को उस समय टक्कर मार दी जब उससे फ्रिज जैसे भारी सामान को उतारा जा रहा था। इस भयावह दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा शाम करीब 6:45 बजे हुआ। जेजुरी पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले इस इलाके में ढाबा मालिक सोमनाथ वायसे अपने ढाबे के लिए फ्रिज पिकअप से उतार रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर (MH 42 AX 1060) ने उन्हें और आसपास खड़े अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। देखें वीडियो...

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

मृतकों की सूची में स्थानीय और बाहरी राज्यों के लोग शामिल हैं। हादसे में जिनकी जान गई, वे हैं:
  1. सोमनाथ रामचंद्र वायसे – तालुका पुरंदर, पुणे
  2. रामू संजीवनी यादव – तालुका पुरंदर, पुणे
  3. अजय कुमार चव्हाण – निवासी उत्तर प्रदेश
  4. अजित अशोक जाधव – कांजळे, तालुका भोर, पुणे
  5. किरण भारत राऊत – पवारवाड़ी, इंदापुर, पुणे
  6. अश्विनी संतोष येसर – नागंसुर हैद्रे, सोलापुर
  7. अक्षय संजय राऊत – झारगडवाड़ी, बारामती, पुणे
  8. एक अज्ञात पुरुष – जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है

घायलों का इलाज जारी, बच्चों की हालत गंभीर

हादसे में घायल एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चों को जेजुरी के शांताई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल की अगुवाई में स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। मृतकों के शवों को जेजुरी ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार और लापरवाही बना हादसे का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर चल रहे लोडिंग कार्य के बावजूद कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल था और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। ये भी पढ़ें- Israel-Iran Conflict : आसमान में दिखा राष्ट्रपति ट्रंप का ‘डूम्सडे प्लेन’, क्या अमेरिका कर रहा है ईरान पर हमले की तैयारी?
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts