Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले पुलकित मणि को मिल रही धमकियां, नोएडा के बाद लखनऊ-कानपुर शो भी कैंसिल

इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पीएम  मोदी की मिमिक्री करने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन पुलकित मणि को लगातार धमकियां मिल रही हैं। बार-बार मिल रही धमकियों के कारण पुलकित ने अपने लखनऊ और कानपुर के शो रद्द करने का ऐलान किया है।
इंदौर में पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले पुलकित मणि को मिल रही धमकियां, नोएडा के बाद लखनऊ-कानपुर शो भी कैंसिल
फाइल फोटो

नई  दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने नोएडा, लखनऊ और कानपुर में प्रस्तावित अपने कार्यक्रम रद्द किए जाने की जानकारी दी है। नोएडा के शो को उन्होंने पहले “अप्रत्याशित परिस्थितियों” के चलते रद्द बताया था। बाद में मणि ने लखनऊ और कानपुर के कार्यक्रम रद्द होने की वजह “गुंडा कार्यकर्ताओं की ओर से बार-बार मिल रही धमकियां” बताई। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

इंदौर के कार्यक्रम के बाद विवाद में आए मणि 

पुलकित मणि इंदौर में विपक्ष के नेता के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल उतारने के बाद विवादों में आए। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया गया था।

ये भी पढ़ें: इंदौर में राहुल गांधी के मंच पर पीएम मोदी की मिमिक्री के बाद पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द, बोले- ‘अब अंडरग्राउंड होने का समय’

मंच पर राहुल गांधी के साथ की थी मिमिक्री 

वीडियो में मणि राहुल गांधी के साथ एक परफॉर्मेंस में प्रधानमंत्री मोदी की नकल करते दिखाई दिए। प्रस्तुति के दौरान दोनों के बीच संवाद हुआ और मणि ने मंच पर हास्य शैली में कई टिप्पणियां कीं।

भाजपा नेताओं ने की आलोचना, सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश 

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए पार्टी को “सर्कस” बताया। मप्र ही नहीं बल्कि देशभर में भाजपा नेताओं ने पुलकित मणि और राहुल गांधी के कार्यक्रम की निंदा की थी। इंदौर के बाद पुलकित मणि का नोएडा में कार्यक्रम था, जिसे रद्द कर दिया गया था। अब उनके दो शो और कैंसिल हो गए हैं। वहीं, विवाद के बाद पुलकित मणि ने सोशल मीडिया पर उन्हें भेजे जा रहे नफरत भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी साझा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: SC/ST एक्ट को चुनौती वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- 2020 के फैसले पर दोबारा विचार की वजह नहीं

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts