Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में 5 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता, 22 लाख से ज्यादा युवा पहली बार डालेंगे वोट, महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी

- निर्वाचन आयोग ने किया फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन, पुरुष- 28825607, महिला- 27233945 एवं थर्ड जेंडर 1373 वोटर
Follow on Google News
MP में 5 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता, 22 लाख से ज्यादा युवा पहली बार डालेंगे वोट, महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी
भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। मध्‍य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 है। 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है। ये वोटर पहली बार वोट डालेंगे।

ये हैं मतदाताओं की कुल संख्या

  • मध्‍य प्रदेश में कुल मतदाता 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हैं।
  • पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 हैं।
  • महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 हैं।
  • वहीं थर्ड जेंडर 1373 हैं।
  • 64523 मतदान केंद्र हैं।

7 लाख से अधिक के नाम हटाए

मतदाता सूची में 2 अगस्त के बाद 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस प्रकार कुल 16 लाख 83 हजार 790 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई। जबकि 15 लाख 1 हजार 140 मतदाताओं के नाम, पता आदि विवरण में संशोधन किया गया है।

युवा वोटर 22 लाख से अधिक

18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है। जबकि, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 640 है। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 5 हजार 124 और अप्रवासी मतदाता 99 है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1709484455998492818[/embed]

दिव्यांग वोटर 5 लाख से अधिक

वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5 लाख 5 हजार 146 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन में बताया कि नाम जोड़ने के आवेदन नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक लिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची से नाम हटाने के आवेदन पर कार्रवाई नहीं होगी।

बाघाघाट के सोनेवानी केंद्र में सबसे कम मतदाता

  • बालाघाट विधानसभा के सोनेवानी (वनग्राम) मतदान केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता है।
  • विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिला रतलाम के 221 सैलाना विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 89.13 प्रतिशत वोटर टर्न आउट है।
  • विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिला अलीराजपुर के 192 जोबट विधानसभा में सबसे कम 52.84 प्रतिशत वोटर टर्न आउट है।
  • सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा में सबसे अधिक मतदान केंद्र 407 हैं। जिला इंदौर के 206-इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान केंद्र 193 हैं।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts