Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पीठ से सीने को चीरते निकली बुलेट

पुलिस का दावा- आरोपी से पूछताछ चल रही, वह अपने चाचा की खुदकुशी के लिए प्रॉपर्टी डीलर को जिम्मेदार मानता था
भोपाल। राजधानी में एक 18 साल के लड़के ने प्रॉपर्टी डीलर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने उसी गांव के ही एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। आरोपी अपने चाचा की खुदकुशी के लिए प्रॉपर्टी डीलर को जिम्मेदार मानता था। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खजूरी थाने की टीआई संध्या मिश्रा के मुताबिक, बरखेड़ा बोंदर गांव में रहने वाले नफीस खान (45 साल) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। रविवार शाम करीब 7 बजे वे अपने एक दोस्त के ऑफिस से घर लौट रहे थे। यहां हाईवे पर किसी ने उनकी पीठ में गोली मार दी। निशाना इतना बैठा कि बाइक पर जाते वक्त ये गोली सीने को चीरते हुए निकल गई। नफीस की मौके पर ही मौत हो गई थी।

परिजन ने बताया था- गांव में सिर्फ एक परिवार से विवाद है

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि हमलावर बाइक से आए थे और घटना के बाद दूसरी तरफ भाग निकले। परिजन का कहना था कि गांव में उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। यहां सिर्फ एक परिवार से विवाद है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया। इसके बाद मामले में एक युवक का नाम सामने आया। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की। ये युवक अपने चाचा की खुदकुशी के लिए नफीस को जिम्मेदार मानता था, लेकिन अब तक चुप था। उसके चाचा ने चार साल पहले खुदकुशी कर ली थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts