Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनस के साथ बोल्ड फोटो, लोग बोले- संस्कार भूल गईं

धूप में उल्टी लेटी प्रियंका चोपड़ा के पीछे निक जोनस का पोज देख भड़के लोग बोले- संस्कार भूल गईं
मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। भले ही प्रियंका आजकल हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आ रही हों मगर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। प्रियंका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर तरह के रोल में फिट बैठ जाती हैं। वहीं लोग उनकी और निक जोनस की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने निक के साथ तस्वीर शेयर की है। फोटो में उनका पोज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक फॉलोअर ने कॉमेंट में लिखा कि वह भारत के संस्कार भूल गईं।

प्रियंका ने शेयर किया फोटो

प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों साथ में धूप में मस्ती करते दिख रहे हैं। इन फोटो में वह रेड और ब्लैक कलर की बिकिनी में उल्टी लेटी दिख रही हैं। वहीं उनके पीछे निक कांटा-छुरी लिए दिख रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वह नाश्ता करते दिख रहे हों। प्रियंका ने इसके साथ कैप्शन दिया है, स्नैक। साथ में दिल वाली इमोजी बनाई है। [embed]https://www.instagram.com/p/CTLuEV4n5Rc/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

पोज पर भड़क गए फैंस

प्रियंका के फैंस को उनकी यह तस्वीर पसंद आ रही है। तो वहीं कुछ लोग इस पोज को लेकर भड़क गए। लोगों ने लिट और हार्ट इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा है, दिन की सबसे क्यूट और सेक्सी फोटो। वहीं एक यूजर ने लिखा है, कर दिया न भारत का नाम रोशन, वाह बेटा मौज कर दी। एक और फॉलोअर ने लिखा है, भारत के संस्कार भूल गई। [embed]https://www.instagram.com/p/CTLyU2CrMrk/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म 'सिटाडेल', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' के अलावा फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखाई देंगी। रीसेंटली उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान उनकी आईब्रो पर चोट आई थी। सीरीज में प्रियंका के ऐक्शन सीन्स भी हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts