Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैदी ने जेल की बैरक में लगाई फांसी, पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में सजा काट रहा था आरोपी

बुधवार की रात कैदी कमल सिंह अपनी बैरक में गया और सुबह जेल खुली तो देखा कि कमल सिंह ने बाथरूम की खिड़की से फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।
डबरा। जेल के भीतर कैदी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह घटना डबरा जिले की उपजेल का है। जहां हत्या के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने अपनी बैरक के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की रात कैदी कमल सिंह अपनी बैरक में गया और सुबह जेल खुली तो देखा कि कमल सिंह ने बाथरूम की खिड़की से फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। इसके बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद जेल प्रशासन और मजिस्ट्रेट मामले की जांच में जुटे हुए हैं। डबरा उप जेल से मिली जानकारी के मुताबिक पिछोर क्षेत्र के छपरा ग्राम निवासी कमल सिंह शाक्य ने गांव के ही पूर्व सरपंच विजय सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। उसी मामले में कमल की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। ऐसी जानकारी मिली है कि कमल सिंह ने चादर की रस्सी बनाकर खुदकुशी की है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts