Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया में स्वामी विवेकानंद जयंती पर दुखद घटना, सूर्य नमस्कार के दौरान प्रधानाध्यापक की हार्ट अटैक से मौत

Follow on Google News
दतिया में स्वामी विवेकानंद जयंती पर दुखद घटना, सूर्य नमस्कार के दौरान प्रधानाध्यापक की हार्ट अटैक से मौत
दतिया। स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस के अवसर पर आज पूरे मध्य प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। वहीं जिले के बड़ौनी कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।

अचानक बिगड़ी तबीयत

दरअसल, स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान संतोष तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

योगाचार्य बोले- सूर्य को प्रणाम करना ही....

कार्यक्रम में योगाचार्य और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार दुबे ने सूर्य नमस्कार के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार शरीर की ग्रंथियों, रक्त परिसंचरण, श्वसन, और पाचन तंत्र को संतुलित करता है। योगाचार्य ने बताया कि सूर्य नमस्कार का सरल अर्थ है सूर्य को प्रणाम करना। यह न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करता है, बल्कि जीवन ऊर्जा का भी संचार करता है। प्राचीन काल से यह नित्यकर्म का अभिन्न हिस्सा रहा है। योग में सूर्य का प्रतिनिधित्व पिंगला नाड़ी द्वारा होता है, जो जीवनी शक्ति का बहन करती है। इस मौके पर डॉ. दुबे ने बताया कि सूर्य नमस्कार में 12 स्थितियों का विशेष महत्व है। ये भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद जयंती पर MP ने रचा नया कीर्तिमान, शौर्य स्मारक में 18,000 स्क्वायर फीट में बनी ‘विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भोपाल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts