Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुधनी सीट पर उम्रदराज नेता पर दांव लगाने की तैयारी

पूर्व सांसद भार्गव दौड़ में आगे, सीट रिक्त घोषित
Follow on Google News
बुधनी सीट पर उम्रदराज नेता पर दांव लगाने की तैयारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा अब अमरवाड़ा उपचुनाव की मैदानी जमावट में जुट गई है। इसके साथ ही बुधनी सीट पर संभावित दावेदार भी भोपाल से ल् ा े क र दिल्ली की दौड़ लगाने लगे हैं। यह भी तय है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर उनकी सहमति से ही उम्मीदवार का फैसला होगा। ऐसा माना जा रहा है कि सबसे सीनियर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव पर भाजपा दांव लगा सकती है। कांग्रेस में भी कई नेता अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इस बीच विधानसभा सचिवालय ने बुधनी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। बुधनी विधानसभा सीट तो रिक्त हो गई है लेकिन अभी चुनाव आयोग से उपचुनाव की अधिसूचना होना बाकी है। शिवराज की इस पारंपरिक सीट पर उनके बेटे कार्तिकेय की भी दावेदारी की चर्चा है लेकिन कार्तिकेय स्वयं इस बात से इनकार कर चुके हैं। इसलिए इस बात की संभावना है कि भविष्य की रणनीति के हिसाब से राजनीतिक रूप से वरिष्ठ और उम्रदराज नेता को चुनाव मैदान में उतारा जाए।

दौड़ में रमाकांत भार्गव और राजेंद्र सिंह

भाजपा के दावेदारों में कई नामों की फेहरिश्त है। पार्टी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में विदिशा से रमाकांत भार्गव के स्थान पर शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा था। इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें बुधनी उपचुनाव में मौका मिल सकता है। भार्गव के अलावा पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत भी सशक्त दावेदार के रूप में सामने आए हैं। राजेंद्र सिंह वह शख्स हैं जिन्होंने बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के लिए खाली की थी। पार्टी अब शिवराज की सहमति के आधार पर ही प्रत्याशी के नाम पर अपनी मुहर लगाएगी।

ये नेता भी हैं दावेदार

बुधनी में पूर्व सांसद भार्गव और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के अलावा और भी दावेदार टिकट की दौड़ में शामिल हैं। इनमें रघुनाथ सिंह भाटी, रवि मालवीय, गोपाल तिवारी और महिला नेत्री निर्मला बारेला का नाम भी चर्चा में है।

कांग्रेस में राजकुमार पटेल और महेश राजपूत

बुधनी सीट के लिए कांग्रेस में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल और महेश राजपूत के नाम प्रमुख दावेदारों में लिए जा रहे हैं। इसके अलावा छह महीने पहले इस सीट पर चुनाव लड़ चुके विक्रम मस्ताल ने भी चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts