Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बड़ी खबर :प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, हर कंपनी ने 2 रुपए से ज्यादा बढ़ा दिए दाम, क्या इसके बाद नॉर्मल पेट्रोल की बारी?

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के असर अब देश की तेल कंपनियों पर दिखने लगा है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
Follow on Google News
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, हर कंपनी ने 2 रुपए से ज्यादा बढ़ा दिए दाम, क्या इसके बाद नॉर्मल पेट्रोल की बारी?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल/ नई दिल्ली।  देशभर में एक बार फिर ईंधन की कीमतों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बार झटका आम पेट्रोल पर नहीं, बल्कि प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वालों को लगा है। 20 मार्च 2026 से लागू नई दरों के तहत प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव का सामना कर रही हैं। भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए 9 पैसे के लगभग बढ़ी है।

    भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 116.77 रु. प्रति लीटर

    मप्र पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के सेक्रेटरी नकुल शर्मा ने बताया कि एचपी कंपनी ने प्रीमियम पेट्रोल पर 2.08 रुपए की वृद्धि की है। इस तरह भोपाल में 114.59 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला प्रीमियम पेट्रोल अब 116.77 रु. प्रति लीटर में मिलेगा। इसी तरह आईओसीएल और बीपीसीएल ने भी प्रीमियम पेट्रोल पर लगभग 2 रुपए बढ़ाए हैं। हालांकि सादा पेट्रोल 106.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.88 रुपए प्रति लीटर ही रहेगा। हालांकि कंपनियों ने फैक्ट्रियों, कान्ट्रेक्टर्स को सीधे दिए जाने वाले इंडस्ट्रियल डीजल के दाम 22 रुपए लीटर तक बढ़ाए हैं, इससे आम उपभोक्ता को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  

    ‘स्पीड’, ‘पावर’ और ‘XP95’ सब महंगे

    देश की प्रमुख ऑयल कंपनियों—भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम फ्यूल की कीमतें बढ़ा दी हैं। BPCL का ‘स्पीड’, HPCL का ‘पावर’ और IOCL का ‘XP95’ पेट्रोल अब 2.09 रुपए से लेकर 2.35 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 113.77 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इससे हाई-एंड और लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

    Featured News

    आम पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

    हालांकि, आम लोगों के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि साधारण पेट्रोल (रेगुलर पेट्रोल) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार और तेल कंपनियों ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी केवल प्रीमियम पेट्रोल तक सीमित है, जिसका उपयोग कुल उपभोक्ताओं का बहुत छोटा हिस्सा करता है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, प्रीमियम पेट्रोल की हिस्सेदारी कुल खपत में केवल 2 से 4 प्रतिशत के बीच ही है, इसलिए इसका व्यापक असर आम जनता पर नहीं पड़ेगा।

    इंडस्ट्रियल डीजल में बड़ा उछाल, 22 रुपए से ज्यादा महंगा

    प्रीमियम पेट्रोल के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ताजा फैसले के बाद इसकी कीमत में 22.02 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। अब इंडस्ट्रियल डीजल 87.57 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसका असर ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य औद्योगिक गतिविधियों पर पड़ सकता है, जिससे आने वाले समय में महंगाई पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है।

    जानिए क्यों महंगा होता है प्रीमियम पेट्रोल

    प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल के मुकाबले बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन माना जाता है। इसमें ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होती है, जो आमतौर पर 91 से 93 के बीच रहती है, जबकि कुछ ब्रांड्स इससे भी ज्यादा ऑक्टेन देते हैं। उच्च ऑक्टेन का मतलब है कि इंजन में ‘नॉकिंग’ की समस्या कम होती है और वाहन ज्यादा स्मूथ तरीके से चलता है। इसके अलावा, इसमें खास एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो इंजन को साफ रखते हैं, उसकी परफॉर्मेंस बढ़ाते हैं और उम्र भी लंबी करते हैं। यही वजह है कि प्रीमियम पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल से अधिक होती है और यह खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए पसंद किया जाता है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts