Prem Chopra Health Update :प्रेम चोपड़ा की हार्ट कंडीशन पर दामाद का बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चाओं में हैं। 8 नवंबर को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में 7 दिन बिताने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता को हार्ट से जुड़ी समस्या थी, जिसका हाल ही में इलाज किया गया। अब पूरे एक महीनें बाद, उनके दामाद शरमन जोशी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वास्थ्य अपडेट साझा किया।
गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस थी समस्या
शरमन जोशी ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस (Severe Aortic Stenosis) की समस्या थी। यह हार्ट वाल्व की बीमारी है, जिसमें वाल्व सिकुड़ जाता है और दिल से शरीर में ब्लड फ्लो अफेक्ट होता है। इसके कारण सांस फूलना, सीने में दर्द और कभी-कभी बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


TAVI प्रोसीजर से सुरक्षित इलाज
प्रेम चोपड़ा का इलाज TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) प्रोसीजर से किया गया। यह मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसमें बिना ओपन हार्ट सर्जरी के वाल्व को बदला गया। प्रोसीजर सफल रहा और अब अभिनेता का स्वास्थ्य बेहतर है।
शरमन जोशी ने जताया आभार
शरमन जोशी ने पोस्ट में लिखा, हमारे परिवार की तरफ से मैं हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव का दिल से आभार जताता हूं। पापा अब घर पर हैं और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उनका सहयोग और देखभाल असाधारण रही।

घर पर स्वस्थ है Prem Chopra
90 वर्षीय अभिनेता अब घर पर हैं और अपनी सेहत में सुधार महसूस कर रहे हैं। यह बताता है कि आधुनिक उपचार और सही देखभाल से उम्र के बावजूद गंभीर हार्ट कंडीशन का इलाज संभव है।











